चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 30 जून (chetnanews)| मुंबई के सेंट रेजिस होटल में 22 से 26 अगस्त के बीच होने वाले लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2018 संस्करण में पहली बार छह नई मॉडल रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी। बयान के अनुसार, आगामी सीजन के लिए एलएफडब्ल्यू ने गुरुवार को मॉडल के चुनाव का आयोजन किया था जिसमें उद्योग विशेषज्ञों के एक विशेष पैनल ने छह विजेताओं को चुना। 

इन मॉडल्स में कोलकाता की प्रीति जना, असम की रेवती छेत्री, बेंगलुरू की डेचका आस्थाकुमार, इटली की मारियाना फालास्की, मुंबई की शार्वी भुजबल और हैदराबाद की ऋषिता कोरूतुरू शामिल हैं। 

गायिका व अभिनेत्री सोफी चौधरी, फैशन डिजाइनर शेन पीकॉक, फैशन कोरियोग्रॉफर व शो निर्देशक अनु आहूजा की जूरी ने 100 प्रतिभागियों में से इनका चुनाव किया। 

सोफी ने कहा,"हमने देश के हर कोने से विभिन्न बॉडी टाइप की लड़कियों को देखा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि रैंप पर एक नया चेहरा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के साथ नजर आए।"

सोफी ने कहा, "हमने बंधनों को तोड़ खुद के लिए मोर्चा संभालने वाली लड़कियों को देखा, अब मैं उन्हें रैंप पर चलते हुए देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"
 


Share News

इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव

इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव 27
Read More

अच्छी आदतें दोहराकर दिमाग को इनका अभ्यस्त बनाएं

न्यूयॉर्क, 5 फरवरी (chetnanews)| अगर आप जिम जाने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने जैसी अच्छी आदतें अपनाना चाहते हैं तो
Read More

आहना कुमरा लक्मे फैशन वीक में जलवे बिखेरेंगी

मुंबई, 1 feb (chetnanews)| अभिनेत्री आहना कुमरा लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2019 में लेबल गजल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर के रूप में
Read More

लक्मे फैशन वीक के रैंप पर लड़खड़ाईं यामी

मुंबई, 1 feb (chetnanews)| यहां चल रहे लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2019 में अभिनेत्री यामी गौतम रैंप पर चलने के दौरान गिरते-गिरते
Read More

लैक्मे फैशन वीक में शोजस्टॉपर बनेंगी अदिति

मुंबई, 28 जनवरी (chetnanews)| अभिनेत्री अदिति राव हैदरी लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसॉर्ट 2019 के रैंप पर जलवे
Read More

हिमाचल में बर्फबारी देखने का एक और मौका

शिमला, 10 जनवरी (chetnanews)| अगर आप पिछले सप्ताह हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बर्फबारी का मजा उठाने से चूक गए, तो एक और
Read More

सामंत चौहान ने मुंबई में पहला स्टोर खोला

नई, 29 नवंबर (chetnanews)| डिजाइनर सामंत चौहान जो हस्तनिर्मित कपड़ों पर असाधारण सिलहूट (सफेद-काले रंगों का प्रिंट्स)
Read More

रोजाना 3-4 कप कॉफी मधुमेह में मददगार

लंदन, 15 नवंबर (chetnanews)| रोजाना तीन-चार कप काफी पीने से मधुमेह टाइप-2 का खतरा 25 फीसदी कम हो सकता है। यह सुझाव एक शोध के
Read More

मनीष मल्होत्रा के लिए दुल्हन बनीं जाह्न्वी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (chetnanews)| दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक नए
Read More