चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 13 अगस्त (चेतना न्यूज़)| खाने-पीने की चीजों की कीमतों में गिरावट के साथ देश की खुदरा मुद्रास्फीति में जुलाई में नरमी दर्ज की गई है और यह 4.17 फीसदी पर रही, जबकि जून में यह 4.92 फीसदी पर थी। आधिकारिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली। हालांकि, साल-दर-साल आधार पर इस साल जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अधिक रही। साल 2017 के जुलाई में सीपीआई की दर 2.36 फीसदी रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) जुलाई में 1.37 फीसदी रहा, जबकि जून में यह 2.91 फीसदी पर था। उत्पादों के हिसाब से, दुग्ध आधारित उत्पादों, अंडे, मांस-मछलियों की कीमतों में वृद्धि के कारण साल-दर-साल आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति तेज रही। इसके विपरीत, सब्जियों, दालों और चीनी के दाम में गिरावट के कारण कुल मिलाकर खाद्य पदार्थो की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं आई। जुलाई में दुग्ध आधारित उत्पादों की कीमतों में 2.96 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अनाजों के दाम में 2.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, और मांस-मछलियों के दाम में 2.26 फीसदी की तेजी रही। वहीं, दूसरी तरफ दालों और उत्पादों की कीमतों में 8.91 फीसदी और 'चीनी और मिठाइयों' की कीमतों में 5.81 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। गैर-खाद्य श्रेणियों में 'ईंधन और बिजली' खंड में मुद्रास्फीति की दर जुलाई में 7.96 फीसदी रही।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More