चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए जानेवाले दखल से देश के विदेशी पूंजी भंडार में 1.80 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विश्लेषकों ने शुक्रवार को यह बात कही। देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.82 अरब डॉलर घटकर 400.88 अरब डॉलर हो गया, जो 27,621.1 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.94 अरब डॉलर घटकर 376.26 अरब डॉलर हो गया, जो 25,930.9 अरब रुपये के बराबर है। कोटक सिक्युरिटीज के उप-उपाध्यक्ष (करेंसी और इंटरेस्ट रेट) अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, यह गिरावट आरबीआई द्वारा रुपये की गिरावट को रोकने के लिए दी गई दखल के कारण आई है। आरबीआई अपने मध्यस्थों (ज्यादार बैंकों) के माध्यम से बाजार में डॉलर की खरीदारी या बिक्री करती है, ताकि रुपये की दर में स्थिरता आए। डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को ओवरसीज बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। विश्लेषकों के मुताबिक, यह रुझान अगले सप्ताह तक घरेलू करंसी बाजार में बना रह सकता है। रुपये की कमजोरी में भूराजनीतिक कारणों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम विदेशी पूंजी बहिर्भाव है। दोपहर 12.45 बजे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.10 के स्तर के आसपास रहा। पारसी नववर्ष की वजह से शुक्रवार को घरेलू स्पॉट करेंसी बाजार बंद है। गुरुवार को रुपया स्पॉट बाजार में 70.39 डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर रहा।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More