चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब डॉलर रही, जबकि पिछले साल के अगस्त में 23.36 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग गुड्स, पेट्रोलियम उप्पाद, रत्न और आभूषण, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स और ड्रग व फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। मंत्रालय ने अपने समीक्षा बयान में कहा, "वित्तवर्ष 2018-19 की अप्रैल-अगस्त अवधि में कुल निर्यात 117.19 अरब डॉलर का किया गया, जबकि वित्तवर्ष 2017-18 की समान अवधि में यह 117.19 अरब डॉलर था, जो कि डॉलर के संदर्भ में 16.13 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर है।" बयान में आगे कहा गया, "इस साल अगस्त में गैर-पेट्रोलियम और गैर-आभूषण का निर्यात कुल 20.70 अरब डॉलर का रहा, जबकि साल 2017 के अगस्त में यह 17.78 अरब डॉलर था। इसमें 16.45 फीसदी की अच्छी वृद्धि दर दर्ज की गई है।" आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में देश के आयात में भी 25.41 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जोकि 45.24 अरब डॉलर रही, जबकि साल 2017 के अगस्त में यह 36.07 अरब डॉलर थी। बयान में कहा गया, "वित्तवर्ष 2018-19 की अप्रैल-अगस्त अवधि में कुल 216.43 अरब डॉलर का आयात किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-अगस्त अवधि में यह 184.45 अरब थी। इस हिसाब से डॉलर के संदर्भ में इसमें कुल 17.34 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।" अगस्त में तेल के आयात में सबसे अधिक 51.62 फीसदी की वृद्धि हुई, जोकि कुल 11.83 अरब डॉलर की रही, जबकि पिछले साल अगस्त में कुल 7.80 अरब डॉलर मूल्य के तेल का आयात किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में अगस्त में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 42.36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बयान में कहा गया, "गैर-तेल और गैर-स्वर्ण का अगस्त में कुल 29.77 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया, जोकि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 12.84 फीसदी अधिक है।"


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More