चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल तथा कच्चे तेल की कीमतों का स्तर भी नजर रहेगी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआईज) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआईज) द्वारा किए गए निवेश पर निवेशक नजर बनाए रखेंगे। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के दिन बंद रहेंगे। विदेशी बाजारों में, जापान के व्यापार संतुलन के अगस्त के आंकड़े की घोषणा बुधवार (19 सितंबर) को की जाएगी। जुलाई में जापान का व्यापार घाटा रिकार्ड 231 अरब येन के स्तर तक जा पहुंचा था, जबकि पिछले साल जुलाई में जापान का 407 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष था। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) ब्याज दरों पर अपने फैसले की घोषणा बुधवार (19 सतिंबर) को करेगी। अपनी जुलाई की बैठक में बीओजे दरों के बेहद कम स्तर पर रखने का फैसला किया था। इसकी दौरान नीति निर्माताओं ने अल्पकालिक ब्याज दरों को (-)0.1 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा और 10 साल के सरकारी बांड का यील्ड लक्ष्य करीब 0 फीसदी रखा गया। यूरो क्षेत्र के उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास का सितंबर का आंकड़ा गुरुवार (20 सितंबर) को जारी किया जाएगा। यूरो क्षेत्र के उपभोक्ता आत्मविश्वास संकेतक अगस्त में 1.4 अंकों की गिरावट के साथ -1.9 पर रहा, जबकि इसके पिछले महीने यह -0.5 पर था। अमेरिका के वर्तमान घरों की बिक्री का अगस्त का आंकड़ा गुरुवार (20 सितंबर) को घोषित किया जाएगा। वहां, पहले से स्वामित्व वाली घरों की बिक्री में जुलाई में माह-दर-माह आधार पर 0.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जिसमें कुल 53.7 करोड़ घरों की बिक्री हुई। जापान के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति का सितंबर का आंकड़ा शुक्रवार (21 सितंबर) को जारी किया जाएगा। जापान का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक साल-दर-साल आधार पर जुलाई में बढ़कर 0.9 फीसदी रही थी, जबकि इसके पिछले महीने यह 0.7 फीसदी पर थी।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More