चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के कारण प्रमुख शेयर सूचकांकों ने गोते लगाए। सेंसेक्स जहां डेढ़ फीसदी से ज्यादा लुढ़का वहीं, निफ्टी 11,000 के मनौवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़ककर करीब तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। डॅलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल में आई हालिया तेजी से शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान बना रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक 550.51 अंक यानी 1.51 फीसदी लुढ़कर 35,975.63 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 150.05 अंक यानी 1.36 फीसदी लुढ़कर 10,858.25 पर बंद हुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स मजबूती के साथ 36,602.85 पर खुला मगर बिकवाली के दबाव में शेयरों में गिरावट बढ़ गई और कारोबार के दौरान सेंसेक्स लुढ़ककर 35,911.82 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में भी नाकाम रहा। सेंसेक्स में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले पांच शेयरों में एमएंडएम में 6.66 फीसदी गिरावट दर्ज की गई जबकि टीसीएस के शेयर में 4.14 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.91 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.36 फीसदी और मारुति 2.86 में फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख शेयरों में यस बैंक के शेयर में 5.75 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया, जबकि वीईडीएल में 3.09 फीसदी की बढ़त रही। कोल इंडिया के शेयर में 1.47 फीसदी और ओएनजीसी के शेयर में 1.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई के सेक्टोरल सूचकांकों में ऑटो इंडेक्स 2.9 फीसदी लुढ़का जबकि टेक इंडेक्स 2.38 फीसदी गिरा। आईटी इंडेक्स में 2.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मेटल इंडेक्स 1.74 फीसदी उछला, जबकि तेल व गैस इंडेक्स में 0.63 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। घरेलू मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर 73.41 पर आ गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, रुपये में गिरावट और कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी का शेयर बाजार पर असर रहा जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ा। उधर, भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति शुक्रवार को अपने फैसले सुनाएगी। इससे भी बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More