चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

ढाका, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व विपक्षी नेता खालिदा जिया आने वाले आम चुनाव में खड़ी नहीं हो पाएंगी, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में कुल 17 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अटॉर्नी जनरल महबूबे आलम ने मंगलवार को कहा, "चूंकि अब वह दोषी करार दी गई हैं। इसलिए हमारे देश के मौजूदा कानून के अनुसार जब तक किसी शख्स की सजा में बदलाव नहीं होता या उसे बरी कर नहीं किया जाता, तब तक वह किसी भी चुनाव में भाग नहीं ले सकता है।" बांग्लादेश की अदालत ने मंगलवार को अनाथालय भ्रष्टाचार मामले में खालिदा की जेल की सजा पांच साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी है। 'बीडीन्यूज24' की रपट के अनुसार, फरवरी में विशेष अदालत ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया को जिया अनाथालय ट्रस्ट की करीब 2,00,000 डॉलर की राशि का गबन करने के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। खालिदा के बेटे तारिक रहमान और अन्य चार को भी 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अटॉर्नी जनरल ने कहा, "भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एसीसी) की खालिदा की सजा बढ़ाए जाने की अपील के बाद यह फैसला किया गया।" वहीं, सोमवार को खालिदा (73) को एक और भ्रष्टाचार मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्हें जिया धर्मार्थ ट्रस्ट के लिए अज्ञात स्त्रोतों के जरिए बांग्लादेशी मुद्रा 3.15 करोड़ टका जुटाने के लिए अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया था। वर्ष 1991-1996 और 2001-2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं खालिदा अक्टूबर की शुरुआत से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। खालिदा व उनके समर्थकों ने इन मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया है और इसके लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना की नेतृत्व वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बांग्लादेश में जनवरी में आम चुनाव हो सकते हैं, लेकिन इनकी सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More