चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

संयुक्त राष्ट्र, 21 नवंबर (चेतना न्यूज़)| लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआरसी) में एक विद्रोही समूह के हमले में भारतीय शांति सैनिक के घायल होने के बाद भारत ने आगाह किया है कि संयुक्त राष्ट्र के मिशन कार्यक्रमों में पर्याप्त संसाधनों के बिना सैनिकों को काम करने के लिए मजबूर करना "हम सबको त्रासदी के लिए तैयार कर रहा है।" लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य में शांति सैनिक जिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, उसका हवाला देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को बताया, "शांतिकर्मियों की रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि बेहतरीन रणनीति का अभाव हमें त्रासदी के लिए तैयार कर रहा है।" उन्होंने अफ्रीका में शांति मिशन कार्यक्रम को मजबूत बनाने को लेकर परिषद में हुई बहस के दौरान कहा, "हम बिना पर्याप्त संसाधनों, यहां तक कि तेजी से व सुदृढ़ संचालन के लिए सक्षम विमान सेवाओं के बिना सैनिकों को तैनात करते हैं। यह जाहिर है कि जो कार्य सौंपा गया है, वह संयुक्त राष्ट्र तैनाती के आकार और पैमाने के आधार पर अपर्याप्त है।" पिछले हफ्ते लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य में एक विद्रोही हमले में भारतीय पुलिस का एक शांति सैनिक घायल हो गया था और ऐसे ही अलग-अलग घटनाओं में एक तंजानियाई और छह मलावी सैनिक मारे गए थे। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन संचालन के दौरान 154 शांति सैनिक मारे जा चुके हैं। शांतिकर्मियों के सामने खड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के 500,000 वर्ग किलोमीटर केंद्रीय क्षेत्रफल और 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र के महज चार बटालियन पर है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब 158 प्रति वर्ग किलोमीटर पर महज एक सैनिक का होना है। परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अनुचित आदेश कारकों को जोड़ने का विरोध करने और इसकी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे उपलब्ध कम संसाधनों के मद्देनजर सही तरीक से संसाधनों के आवंटन में मदद मिलेगी।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More