चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

संयुक्त राष्ट्र, 9 जनवरी (चेतना न्यूज़)| विश्व बैंक के ताजा अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में अपने दर्जे को बरकरार रखेगी। विश्व बैंक द्वारा मंगलवार को जारी वैश्विक आर्थिक अनुमान (जीईपी) रपट में भारत के लिए पिछले साल जून में किए गए अनुमानों को बरकरार रखा गया है। रपट में चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था, जोकि पिछले साल 2017-18 के 6.3 फीसदी के अनुमान से अधिक है। वहीं, केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.4 फीसदी रह सकती है। विश्व बैंक ने हालांकि चेतावनी दी है कि दक्षिण एशिया में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक अस्थिरता बढ़ जाएगी। बैंक ने रपट में कहा है, "चुनौतीपूर्ण राजनीतिक माहौल से कुछ देशों में वर्तमान सुधार के एजेंडे और आर्थिक गतिविधि पर असर पड़ सकता है।" जीईपी में पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का आउटलु़क धुंधला रहने की संभावना जताई गई है। वैश्विक आर्थिक विकास दर इस साल तीन फीसदी से घटकर 2.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है और अगले दो साल वैश्विक आर्थिक विकास दर 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। विश्व बैंक ने दुनिया की अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार मंद पड़ने के लिए व्यापारिक तनाव और विनिर्माण क्षेत्र में मंदी को को प्रमुख कारण बताया है। रपट के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2019-20 में 7.5 फीसदी रह सकती है। बैंक ने कहा कि उपभोग की स्थिति मजबूत है और निवेश में लगातार वृद्धि हो रही है, क्योंकि हाल के नीतिगत सुधारों और क्रेडिट में बढ़ोतरी से आर्थिक गतिविधि को फायदा मिला है। जीईपी में 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 2020-21 और 2021-22 में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया गया है। विश्व बैंक द्वारा अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 रहने का अनुमान जारी किया गया है, जोकि पिछले साल अक्टूबर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी अनुमान 7.4 फीसदी से थोड़ा अधिक है। रपट में चीन की आर्थिक विकास दर 2019 में 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि 2018 में 6.5 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने एक बयान में कहा, "2018 के आरंभ में दुनिया की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तीव्र थी, लेकिन बाद में मंद पड़ गई और आने वाले साल में स्थिति कुछ अधिक विषम रह सकती है।" उन्होंने कहा, "उभरते और विकासशील देशों के लिए आर्थिक और वित्तीय संकट बढ़ गए हैं, इसलिए अत्यंत गरीबी को कम करने की दिशा में वैश्विक प्रगति खतरे में पड़ सकती है।" जीईपी के मुताबिक, विकसित अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन सबसे खराब रह सकता है और उनकी विकास दर, जो पिछले साल 2.2 फीसदी थी, वह घटकर इस साल दो फीसदी रह सकती है। वहीं, अगले दो वर्षो के दौरान विकसित अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर क्रमश: 1.6 फीसदी और 1.5 फीसदी रह सकती है।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More