चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव

27 सितम्बर【 चेतना न्यूज़】 वल्र्ड इकोनोमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार 81 फीसदी मिलेनियल और 79 फीसदी जनरेशन एक्स भौतिक चीज़ों से ज़्यादा अनुभव को महत्व देती है। ऐतिहासिक रूप से बात करें तो भारत में बुरे बुनियादी ढांचे तथा लम्बी एवं मुश्किल प्रक्रियाओं के चलते पर्यटन की स्थिति कुछ खास नहीं है। फिर भी, पर्यटन क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 10 फीसदी योगदान देता है और वल्र्ड टैªवल एण्ड टूरिज़्म काउन्सिल द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार 2028 तक यह 493 बिलियन डाॅलर का उद्योग होगा।

 भारत में दुनिया की सबसे ज़्यादा मिलेनियल आबादी है, यह युवा पीढ़ी टेक्नोलाॅजी को पसंद करती है। इसी संभावना को देखते हुए कुछ भारतीय कंपनियों ने युवा भारतीयों के लिए यात्रा और पर्यटन को नए आयाम देने का प्रयास किया है। इस विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आइए ऐसी पांच कंपनियों के बारे में जानें जिन्होंने यात्रा को किफ़ायती, सहज बनाकर भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दिया है और भारतीयों को दुनिया भर मंे घूमने के लिए प्रोत्साहित किया है। मेक माय ट्रिप मोबाइल टेक्नोलाॅजी के आगमन के साथ भारतीय यात्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। मेक माय ट्रिप भारत के आॅनलाईन यात्रा उद्योग में सबसे पहले प्रवेश करने वाली कंपनियों में से एक है, जिसने घरेलू यात्रियों को फ्लाईट से लेकर होटल तक के लिए इंस्टेन्ट बुकिंग की सुविधा और व्यापक विकल्प प्रदान किए हैं। आज यह रोज़ाना लाखों यात्रियों को यात्रा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

 ओयो भारत के पर्यटन क्षेत्र में बदलाव लाने वाली एक और कंपनी ओयो होटल्स एण्ड होम्स हर मिलेनियल यात्री की ज़रूरत के अनुसार सेवाएं पेश करती है। ओयो भारत की सबसे बड़ी, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और लीज़्ड, फ्रेंचाइड होटल्स, होम्स, लिविंग एवं वर्कस्पेसेज़ की सबसे तेज़ी से विकसित होती चेन है। अपने आधुनिक कारोबार माॅडल तथा तकनीकी एवं संचालनात्मक दक्षता केे साथ ओयो मिलेनियल्स, कोरपोरेट्स एवं युवा पेशेवरों को हाउसिंग रेंटल से लेकर बिज़नेस होटल्स तक की सुविधाएं प्रदान कर रही है, फिर चाहे वे बैकपैकर्स हों या लक्ज़री या लेज़र टैªवलर्स।

 इंडिगो 2006 में ऐसे समय में इस एयरलाईन ने अपनी शुरूआत की जब भारतीय विमानन उद्योग अपने निम्नतम दौर से गुज़र रहा था। बड़ी संख्या में अपने विमानों के फ्लीट के साथ इंडिगो रोज़ाना हज़ारों उड़ानों का संचालन करती है और कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों को एक-दूसरे के साथ जोडती है। कंपनी ने कम लागत पर भारत के कम ज्ञात / कम लोकप्रिय गंतव्यों के साथ भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है। हाल ही में फिक्की ने इण्डिगो को इनोवेशन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में इसके प्रयासों तथा भारत के यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में योगदान केे लिए ‘बेस्ट डोमेस्टिक एयरलाईन’ के पुरस्कार के सम्मानित किया है।

 ओला ओला एक और भारतीय स्टार्ट-अप है जिसने यात्रियों के लिए परिवहन को सुगम बनाया है। इसका कैब बुकिंग ऐप देश के कई शहरों में उपलब्ध है और ऐसे पर्यटन गंतव्यों में फस्र्ट एवं लास्ट माईल कनेक्टिविटी के लिए पहली पसंद बन गया है, जहां आज भी संगठित परिवहन प्रणाली का अभाव है।

 व्हाईट काॅलर हिप्पी आज के युग केे भारतीय यात्रियों को समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए सचिन पारिख और विक्रांत चड्ढा ने व्हाईट काॅलर हिप्पी की शुरूआत की, जो पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करती है। आज व्हाईट काॅलर हिप्पी एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद बन चुकी है जो टैªकिंग, हाइकिंग आदि का अनुभव पाना चाहते हैं।

 विविध संस्कृति से युक्त भारत देश आज के दौर के पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करता है। डिजिटल टेक्नोलाॅजी के साथ मेक माय ट्रिप, ओयो, ओला जैसी कंपनियों ने भारत में पर्यटन एवं आतिथ्य को प्रोत्साहित किया है, किंतु फिर भी इस उद्योग में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आइए, हमारे अपने अतुल्य भारत की यात्रा करने और इसके बारे में जानने की शपथ लें!


Share News

इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव

इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव 27
Read More

अच्छी आदतें दोहराकर दिमाग को इनका अभ्यस्त बनाएं

न्यूयॉर्क, 5 फरवरी (chetnanews)| अगर आप जिम जाने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने जैसी अच्छी आदतें अपनाना चाहते हैं तो
Read More

आहना कुमरा लक्मे फैशन वीक में जलवे बिखेरेंगी

मुंबई, 1 feb (chetnanews)| अभिनेत्री आहना कुमरा लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2019 में लेबल गजल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर के रूप में
Read More

लक्मे फैशन वीक के रैंप पर लड़खड़ाईं यामी

मुंबई, 1 feb (chetnanews)| यहां चल रहे लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2019 में अभिनेत्री यामी गौतम रैंप पर चलने के दौरान गिरते-गिरते
Read More

लैक्मे फैशन वीक में शोजस्टॉपर बनेंगी अदिति

मुंबई, 28 जनवरी (chetnanews)| अभिनेत्री अदिति राव हैदरी लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसॉर्ट 2019 के रैंप पर जलवे
Read More

हिमाचल में बर्फबारी देखने का एक और मौका

शिमला, 10 जनवरी (chetnanews)| अगर आप पिछले सप्ताह हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बर्फबारी का मजा उठाने से चूक गए, तो एक और
Read More

सामंत चौहान ने मुंबई में पहला स्टोर खोला

नई, 29 नवंबर (chetnanews)| डिजाइनर सामंत चौहान जो हस्तनिर्मित कपड़ों पर असाधारण सिलहूट (सफेद-काले रंगों का प्रिंट्स)
Read More

रोजाना 3-4 कप कॉफी मधुमेह में मददगार

लंदन, 15 नवंबर (chetnanews)| रोजाना तीन-चार कप काफी पीने से मधुमेह टाइप-2 का खतरा 25 फीसदी कम हो सकता है। यह सुझाव एक शोध के
Read More

मनीष मल्होत्रा के लिए दुल्हन बनीं जाह्न्वी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (chetnanews)| दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक नए
Read More