चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

    भोपाल 19 जनवरी 21 【चेतनान्यूज़】   आज दिनांक को माननीय अपर सत्र न्यायाधीष भोपाल श्रीमती कुमुदिनी पटेल के न्यायालय ने 10 वर्षीय बालिका के साथ घर में घुसकर छेडछाड करने वाले आरोपी विनोद मीना उम्र 24 वर्ष को धारा 452 भादवि में 3 वर्ष एवं 500 रूपये अर्थदण्ड, 354 भादवि एक वर्ष एवं 500 रूपये एवं 9/10 पाक्सो एक्ट में 5 वर्ष के कारावास और 1000 जुर्माना, अर्थदण्ड न जमा करने पर 3 माह के अतिरिक्त कारावास से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी विषेष लोक अभियोजक श्री टी.पी. गौतम एवं श्रीमती मनीषा पटेल द्वारा की गई।               विशेष लोक अभियोजक श्रीमती मनीषा पटेल ने बताया कि 10 वर्षीय अभियोक्त्री के माता-पिता जब घर से बाहर अपने काम पर गये हुए थे और अभियोक्त्री उस समय घर पर अकेली थी तब आरोपी विनोद मीना उम्र 24 वर्ष अभियोक्त्री के घर आया और उससे कमरा किराये से होने की बात पूछने लगा। अभियोक्त्री ने जब कमरा किराये पर न होने की बात कही और घर के अंदर चली गई तब आरोपी अभियोक्त्री के घर के अंदर घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोपी ने बुरी नियत से अभियोक्त्री के गाल खींचे जिससे उसके गाल पर आरोपी के नाखून से खरोच आ गई, अभियोक्त्री जब चिल्लाने लगी तो आरोपी ने अभियोक्त्री का गला दबाया और कहने लगा कि यदि चिल्लाया तो तुझे जान  से मार  दूंगा। इतने में अभियोक्त्री के माता-पिता तथा पडोसी इकट्ठे हो गये। आरोपी उन्हें देखकर भागने लगा तो उन लोगो ने आरोपी को पकड लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध थाना पिपलानी के अप.क्र.  807/14 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 19.01.2021                                                                                                                                              श्री मनोज त्रिपाठी       जनसंपर्क अधिकारी संभाग                      भोपाल                                                                                    


Share News

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये कालूखेडी तालाब पर ही होगा भगवान श्रीगणेश
Read More

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न देवास 24सितंबर (चेतना न्यूज)
Read More

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा देवास 23 सितंबर (चेतना न्यूज) जिला
Read More

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से लोकार्पण

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से
Read More

राजेश सोनकर सोनकच्छ विधान सभा चुनाव नहीं जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा : गोविंद मालू

21,22 सितम्बर को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, खातेगांव बागली विधानसभा में राजेश सोनकर
Read More

गुजराती लोहार /सुतार (पांचाल) समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई

देवास 17सितंबर (चेतना न्यूज़) सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पुनीत अवसर पर देवास पांचाल (लोहार ) समाज
Read More

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन विधायक राजे ने बनायी
Read More

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान देवास 3
Read More

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी देवास3 सितम्बर (चेतना न्यूज़) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद
Read More