चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

रासलीला को देख श्रद्धालु कह उठे अद्भुत...

श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में चल रही भागवत कथा का छठा दिन

देवास 22 जनवरी 【चेतनान्यूज़】 चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में भागवत कथा का आयोजन खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। भागवत कथा में भागवताचार्य पंडित मुकेश पाठक ने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के दौरान कृष्ण बनी निशा गोला और रुकमणी बनी वाणी मिश्रा के कृष्ण रुक्मणी प्रसंग पर मंचन को देखकर सहसा लोग कह उठे अद्भुत...। पांडाल में मौजूद महिलाएं बच्चे यहां तक बुजुर्ग झूम उठे। इस दौरान पुष्प वर्षा भी होती रही। भागवत कथा के छठे दिन कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक पंडित मुकेश पाठक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा वाचक पंडित मुकेश पाठक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है यदि कोई कमी रहती है वह मात्र संकल्प की होती है संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुकमणी के भाई रुकमि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं बल्कि सत्यमार्गी भगवान द्वारकाधीश को पति के रूप में वरण करेगी। भगवान श्री द्वारकाधीश ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया और उन्हें पत्नी के रूप में वरण करके प्रधान पटरानी बनाया। चाणक्य पुरी एक्सटेंशन कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में भाजपा के नगर महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस ने अतिथि के रूप में शिरकत की और द्वारकाधीश की महाआरती की। खाटू श्याम महिला मंडल की ज्योति मिश्रा, पुष्पा वर्मा, मंजू धाकरे, हेमलता वर्मा, देवबाई सोलंकी ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को हवन पूजन के साथ समापन होगा और रविवार को भंडारा होगा।


Share News

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये कालूखेडी तालाब पर ही होगा भगवान श्रीगणेश
Read More

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न देवास 24सितंबर (चेतना न्यूज)
Read More

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा देवास 23 सितंबर (चेतना न्यूज) जिला
Read More

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से लोकार्पण

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से
Read More

राजेश सोनकर सोनकच्छ विधान सभा चुनाव नहीं जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा : गोविंद मालू

21,22 सितम्बर को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, खातेगांव बागली विधानसभा में राजेश सोनकर
Read More

गुजराती लोहार /सुतार (पांचाल) समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई

देवास 17सितंबर (चेतना न्यूज़) सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पुनीत अवसर पर देवास पांचाल (लोहार ) समाज
Read More

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन विधायक राजे ने बनायी
Read More

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान देवास 3
Read More

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी देवास3 सितम्बर (चेतना न्यूज़) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद
Read More