चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी जताई बक्स्वाहा (छतरपुर) ५ जून 【चेतना न्यूज】: विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर आज छतरपुर जिले की बक्स्वाहा तहसील के ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण से संबंधित और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को समर्थन देने का संकल्प लिया। बक्स्वाहा तहसील के ग्रामीण समुदाय द्वारा यह संकल्प लेने से पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ इस क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के उत्थान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। इस तरह तहसील से जुड़े गांवों में विकास को बढ़ावा देने और पर्यावरण को संरक्षण देने के दोनों कार्यों के बीच आवश्यक संतुलन बना पाना संभव हो सकेगा। छतरपुर की बक्सवाहा तहसील की पांच ग्राम पंचायतों (तेरियामद, बीरमपुरा, मझोरा, गधोई और नीमनी) के ग्रामीण आगे आए हैं और ‘पर्यावरण संदेश’ नामक एक अभियान में शामिल हुए हैं। आज पांच सरपंचों ने व लगभग 500-700 ग्रामीणों ने इस के मुहीम मे भाग लिया इस संकल्प पत्र के माध्यम से मुहीम मे भाग लिया। निकट भविष्य में और अधिक ग्रामीणों के इस अभियान से जुड़ने की उम्मीद है। इस संकल्प के तहत ग्रामीण पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास करेंगे, साथ ही वे अपने इलाके के लिए आवश्यक दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को भी बढ़ावा देंगे। ग्रामीणों ने सरकार की विकास परियोजनाओं और क्षेत्रीय विकास और औद्योगीकरण की पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया है। जैसे-जैसे भारत सरकार दीर्घकालिक विकास एजेंडा पर आगे बढ़ती है, इस क्षेत्र में विकास संबंधी रणनीतियों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे, जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ने के एजेंडे को पूरा करने के लिए सस्टेनेबल और इनक्लूसिव दोनों हैं। बक्स्वाहा में ग्रामीणों द्वारा उठाए गए इस अग्रणी कदम से क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने से संबंधित एक अनूठा उदाहरण कायम होगा और इसे न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्पद कहानी के रूप में देखा जाएगा।


Share News

डायल-100 सेवा की मानवीय पहल

डायल-100 सेवा की मानवीय पहल (चेतना न्यूज) देवास में रात्रि 10:20 बजे खजुरिया गाँव मे मिले दंपति के पास गाँव लौटने का
Read More

भरत चौधरी विधायक प्रतिनिधि बने ,विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

भरत चौधरी विधायक प्रतिनिधि बने ,विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र देवास 23 फरवरी 【चेतना
Read More

देवास जिले में जिले की विकास यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी

देवास 4 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देवास जिले की पांचों विधानसभाओं पर आगामी 5 फरवरी से
Read More

21 जनवरी 2023 को यातायात जागरूकता मिशन हेतु कार्यक्रम का आयोजन

देवास 21 जनवरी【चेतना न्यूज़】 सेंट्रल इंडिया अकैडमी स्कूल के सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवदयाल
Read More

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित देवास 20 जनवरी 【चेतना न्यूज़】 संत शिरोमणि
Read More

देवास शहर के विकास के लिए मिली 70 करोड की सौगात

70 करोड की राशि से होंगें विभिन्न विकास कार्य मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) का
Read More

वार्डवार संपत्तिकर, जलकर के शिविर का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

वार्डवार संपत्तिकर, जलकर के शिविर का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण देवास4 जनवरी 【चेतना न्यूज़】 नगर निगम द्वारा
Read More

शिप्रा नदी में आत्महत्या करने ब्रिज से कूदी 19 वर्षीय मोनाली की जान बचाने पर,पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

देवास-2 जनवरी 23 【चेतना न्यूज़】 रविवार को शिप्रा नदी में आत्महत्या करने ब्रिज से कूदी 19 वर्षीय मोनाली की जान बचाने के
Read More

नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण दिया

नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण दिया मार्गदर्शन देवास 26
Read More