चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

 

कोलकाता 14 सितम्बर 【चेतना न्यूज़】 कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप 'वर्ल्ड मीट 2022' आगामी 20 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी  बैंकॉक में होने वाला है। जिसमें भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय फुल कॉन्टैक्ट कराटे, ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट्स टीम 18 सितंबर को कोलकाता से बैंकॉक रवाना होगी। 
भारतीय टीम के मैनेजर मास्टर सईद आलम ने बताया कि
भारतीय टीम के चीफ कोच एमए अली के नेतृत्व में बैंकॉक जायेगी। टीम में अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच और चैंपियन एमए अली के अलावा जयदीप रॉय, आयशा नूर, मोहम्मद फारूक, मोनीमाला हलदार, रविंद्र भाऊरावजी भंडाककर, शिवकुमार रामलिंगर, आरिफ चेंपाकासेरी परंबा, संतोष कुमार, मोहम्मद अली वारिस, उम्मे रूमान, इरम सिराज, राजीव प्रसाद राजभर, देवब्रत दत्ता, शाहजहा नूर, हुमैरा शमी, किरण रविंद्र भंडाककर, प्रेमचंद्र सिंह छाबुंगबम और शीना फैयाज शमिल हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व आयशा नूर करेंगी। 

वर्ल्ड मीट 2022 का आयोजन वर्ल्ड मिक्सड मार्शल आर्ट काउंसिल (यूके) करेगा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि निसार स्माइलर होंगे, जबकि सम्मानीय अतिथि के रुप में अमेरिका के टॉनी टेलर को आमंत्रित किया गया है। 

भारतीय टीम में शामिल छह लड़कियां पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की निवासी हैं। ये सभी लड़कियां बेहद गरीब परिवार की हैं। जिन्होंने बड़ी कठिनाई से बैंकॉक जाने की व्यवस्था की है। 

भारतीय टीम में शामिल राजीव प्रसाद राजभर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव प्रसाद राजभर को वर्ल्ड मीट 2022 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। 

भारतीय टीम को बैंकॉक रवाना करने के लिए बड़ी तादाद में शुभचिंतक 17 सितंबर की रात को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बैंकॉक के लिए उड़ान भरने से पहले 17 सितंबर को रात 8.30 बजे भारतीय टीम एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर मीडिया से बात करेगी।


Share News

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल 31 जनवरी, नई दिल्ली 【चेतना
Read More

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर बिश्नोई के आने की पुष्टि

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर
Read More

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी   【चेतना न्यूज़】 अपने विश्व और ओलंपिक पदक विजेता
Read More

एम. पी. तिवारी सर आप हमारे दिलों में आज भी जिंदा है

इंदौर 29 दिसम्बर 【चेतना न्यूज】 मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के पूर्व सचिव स्वर्गीय श्री एम. पी. तिवारी की 10वीं
Read More

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज होकर उन्हें हटाने का किया निवेदन

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज
Read More