चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

बहादुरगढ़, 9 अक्तूबर 【चेतना न्यूज़】 भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) की आम सभा की वार्षिक बैठक आज गोरिया टूरिस्ट कांपलेक्स के सभागार में हुई। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मडलों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने की। बैठक में मुख्य रूप से हिंद केसरी-2022 व 51वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (भारतीय शैली) पुरुष व महिला ,, को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कुश्ती संघ (भारतीय शैली) के अध्यक्ष नफे सिंह राठी तथा महासचिव गौरव रोशन लाल , ने कहा कि हिंद केसरी 2022 महिला एवं पुरुष वर्ग प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर 2022 को हैदराबाद के एल.बी. स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। साथ ही 51वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (भारतीय शैली) भी विभिन्न वर्गों के वजनों की होगी। जबकि 52वी वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मार्च 2023 में हरियाणा में आयोजित करने का निर्णय लिया । प्रतियोगिता वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग (WFISW) के तहत व यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) की गाइडलाइंस के अनुसार होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है और समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करके खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करता रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय शैली कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए संघ निरंतर प्रयासरत है और इसको लेकर भी पूरे देश भर में बैठक आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाता रहता है। भारतीय कुश्ती शैली प्राचीन काल के समय से चली आ रही है। जिसके तहत मिट्टी की कुश्ती होती है। यह बहुत ही पुरानी खेल पद्धति है। जिसके बाद ही खिलाड़ी या पहलवान दूसरी कुश्तियों में अपना दमखम दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भारतीय कुश्ती संघ (भारतीय शैली) पहलवानों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा और पहलवानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ताकि आने वाले युवा पहलवानों को प्रेरणा मिल सके और उनका रुझान भारतीय शैली कुश्ती के तरफ बढ़ सके। बैठक में हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हैदराबाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, त्रिपुरा, पांडिचेरी व हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के प्रतिनिधि मंडलों ने भाग लिया, जिसमें तेलंगाना से आदित्य विजय यादव, राजस्थान से चुन्नी कप्तान, संजय शर्मा, पंजाब से राजेश हांडा, सत्य नारायण पहलवान, कर्नाटका से अमृत पहलवान, हरियाणा से लीलू पहलवान, गुजराज से खालिद शेख व जम्मू कश्मीर से पीआर शर्मा, अरविंद शर्मा ने एकमत से भारतीय शैली कुश्ती को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर संघ के चेयरमैन राम आसरे यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, महासचिव गौरव सचदेवा, कोषाध्यक्ष हनीफ राज व उपाध्यक्ष अर्जुन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Share News

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल 31 जनवरी, नई दिल्ली 【चेतना
Read More

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर बिश्नोई के आने की पुष्टि

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर
Read More

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी   【चेतना न्यूज़】 अपने विश्व और ओलंपिक पदक विजेता
Read More

एम. पी. तिवारी सर आप हमारे दिलों में आज भी जिंदा है

इंदौर 29 दिसम्बर 【चेतना न्यूज】 मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के पूर्व सचिव स्वर्गीय श्री एम. पी. तिवारी की 10वीं
Read More

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज होकर उन्हें हटाने का किया निवेदन

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज
Read More