चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

सोनीपत 17 【चेतना न्यूज़】 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई सोनीपत के पहलवानों ने प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार (उत्तराखंड) में 13 से 15 नवंबर 2022 तक आयोजित प्रथम U-17 एवं सीनियर WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 में 16 पदक हासिल किए | पहलवानों की विशेष उपलब्धि पर साई सोनीपत की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमति ललिता शर्मा ने पहलवानों और उनके प्रशिक्षको को बधाई दी व स्वागत किया | राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई सोनीपत के पहलवानों ने ग्रीको रोमन स्टाइल व फ्री स्टाइल मे 7 स्वर्ण 1 रजत व 8 कास्य पदक सहित कुल 16 पदक जीत कर साई का नाम रोशन किया है | इस अवसर पर संस्थान की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने कहा की जो पहलवान हकीकत में अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, उन्हें कभी मेहनत करने से कतराना नहीं चाहिए, क्योंकि मेहनत ही पहलवान को उसके लक्ष्य को हासिल करने में मदद करती है। आप लोगो मे असाधारण क्षमता है उसे पहचानो और सबसे अच्छी बात तो यह है की आप लोगो को ट्रेनिंग देने वाले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों से सम्मानित कुश्ती कोच यहा लगे हुये है, जो प्लानिंग के साथ आप लोगो के ऊपर मेहनत कर रहे हैं | अंत मे उन्होने कहा बच्चो सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है और इसके लिए कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है। सिर्फ महानत | आप लोगो की महंत देख कर लगता है की 2024 और 2028 ओलम्पिक में हम पदकीय सफलता अर्जित कर सकते हैं । इस दौरान राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई सोनीपत के चीफ कोच व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महाबीर प्रसाद, अर्जुन अवार्डी साई फ्री स्टाइल कुश्ती कोच कृपाशंकर बिश्नोई, पूर्व ओलंपियन अनिल कुमार, दयानंद कलकल, मुनीष कुमार ठाकुर, अनिल कुमार, अनूप, बलवान, अजयदीप, कामनी आदि ने विशेष रूप से मौजूद रहकर इन पहलवानों का हौसला बढ़ाया। पदक जीतने वाले पहलवान अंकित 45 किग्रा, आशु पाल 71 किग्रा, अमन 80 किग्रा, दीपक 67 किग्रा, प्रदीप 110 किग्रा, सुजीत 70 किग्रा, अभिषेक यादव 51 किग्रा मे स्वर्ण पदक जीता वही जुबेर 60 किग्रा मे रजत पदक व हर्ष 55 किग्रा, राहुल 55 किग्रा, औरंगजेब 80 किग्रा, नितेश 97 किग्रा, जोगेन्द्र 79 किग्रा, शिवाजी 60 किग्रा, रोहित प्रजापति 71 किग्रा और निंगप्पा 51 किग्रा कास्य पदक जीता |


Share News

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये कालूखेडी तालाब पर ही होगा भगवान श्रीगणेश
Read More

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न देवास 24सितंबर (चेतना न्यूज)
Read More

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा देवास 23 सितंबर (चेतना न्यूज) जिला
Read More

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से लोकार्पण

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से
Read More

राजेश सोनकर सोनकच्छ विधान सभा चुनाव नहीं जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा : गोविंद मालू

21,22 सितम्बर को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, खातेगांव बागली विधानसभा में राजेश सोनकर
Read More

गुजराती लोहार /सुतार (पांचाल) समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई

देवास 17सितंबर (चेतना न्यूज़) सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पुनीत अवसर पर देवास पांचाल (लोहार ) समाज
Read More

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन विधायक राजे ने बनायी
Read More

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान देवास 3
Read More

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी देवास3 सितम्बर (चेतना न्यूज़) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद
Read More