चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली 13 दिसम्बर 【चेतना न्यूज़】 खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण ने 2028 लॉस एंजेलिस, अमेरिका मे आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक तक कुश्ती के लिए पहले हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर (HPD) के रूप में इंदौर के अर्जुन अवार्डी कुश्ती कोच कृपाशंकर पटेल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है । कौन है कृपाशंकर पटेल अर्जुन पुरस्कार विजेता और दंगल फिल्म के कोच कृपाशंकर बिश्नोई की रग रग में कुश्ती बसती है और कुश्ती के क्षेत्र में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कृपाशंकर की प्रतिभा को उनके पहलवान चाचा शिवराम पटेल ने बचपन में पहचाना। भारतीय खेल प्राधिकरण ने आवश्यक बुनियादी जरूरतों के साथ उपकरण, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर प्रदान किए, तो कृपाशंकर ने कुश्ती में इतिहास बना दिया। कृपा ने 53 अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते तथा 56 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रदेश व रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुये 25 स्वर्ण, 11 रजत व 7 कांस्य पदक अर्जित किए | कुश्ती में एनआईएस, खेल कोचिंग का "ए" ग्रेड डिप्लोमा प्राप्त किया तथा वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल पुरस्कार "विक्रम अवार्ड" एंव वर्ष 2000 में भारत सरकार के खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हूँ। पिछले 15 वर्षों के दौरान रेलवे तथा राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में मेरे मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय महिला / पुरुष पहलवानों ने विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं जिसमें साक्षी मलिक का 2016 रियो ओलंपिक महिला कुश्ती में भारत का पहला ओलंपिक पदक भी शामिल है। कृपा ने इसी दौरान महिलाओं को सशक्त बनाने और भारत में कुश्ती को बढ़ावा देने में मदद करने वाली कुश्ती पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल के लिए आमिर खान सहित अन्य कलाकारों को 14 महीने तक कुश्ती के दांवपेच भी सिखाए, साथ ही कुश्ती दृश्यों की कोरियोग्राफी और बाउट कम्पोजिंग का कार्य भी किया है। कुश्ती ट्रेनिंग कार्य और कुशलता ही कहेगे की दंगल केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। चीनी राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग ने भी फिल्म देखी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म में कुश्ती दृश्यों की सराहना भी की | फिल्म के बाद महिलाओं का कुश्ती के प्रति देश में नजरिया बदला है। वर्तमान में भारतीय कुश्ती को और अधिक प्रबल बनाने के उद्देश्य से NCOE सोनीपत ज्वाइन किया हू | भारतीय रेलवे से भारतीय खेल प्राधिकरण NCOE सोनीपत में कुश्ती कोच के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे हूँ।


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More