चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज होकर उन्हें हटाने का किया निवेदन

माननीय अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ महोदय, 20 से 23 दिसंबर 2022 तक विशाखापट्टनम में सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्णायकों की सूची जारी की गई है । मेरे अनुभव के अनुसार, उपरोक्त सूची में नए रंगरूटों और कम ज्ञान वाले नौसिखियों की संख्या बहुत अधिक है । यह एक प्रतिष्ठित व अधिकृत चैंपियनशिप है श्रीमान जी इस तरह की अधिकृत चैंपियनशिप का मंच नौसिखिया व कम जानकारी रखने वाले नए रंगरूट रैफरीयो को रेफ्रीशिप सीखने के लिए नहीं होता है । अतीत में यह भी देखा गया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ ऐसे नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने और सिखाने के उद्देश्य से लगा तो देते है, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन से भारतीय कुश्ती महासंघ की छवि खराब होती है । क्योंकि ऐसे रेफरियों से कई गलतियाँ होंगी जिनमें कोच द्वारा चुनौतियाँ दी जाएँगी, अनेकों बार और बार बार अलगा अलग मेट पर ज्यूरी अपील द्वारा उसकी समीक्षा देखी जाएगी, इसमें समय की बर्बादी के साथ-साथ दर्शको, खिलाड़ियों और प्रशिक्षको में असंतोष बढ़ेगा । भारतीय कुश्ती संघ द्वारा जारी 28 तकनीकी अधिकारियों की सूची क्र.सं. नाम इकाई 1. अशोक कुमार दिल्ली 2. सत्य देव मलिक आरएसपीबी 3. जयबीर सिंह दिल्ली 4. नवल किशोर दिल्ली 5. बिजेन्द्र सिंह दिल्ली 6. अनिल कुमार शर्मा पश्चिम बंगाल 7. बी श्रीधर तेलंगाना 8. कन्नन एस. तमिलनाडु 9. कासोजी वीरा चारी तेलंगाना 10. लक्ष्मण राव पथिवाड़ा आंध्र प्रदेश 11. सोमसुंदरम एल पुडुचेरी 12. राजपूत दीपक सिंह गुजरात 13. गणेश पाटिल महाराष्ट्र 14. रवि कुमार उत्तर प्रदेश 15. संभाजी शिवाजी निकलजे महाराष्ट्र 16. श्री श्यामसुंदर महापात्र ओडिशा 17. श्री कृष्णा मोहन पत्र ओडिशा 18. संजय सिहाग हरियाणा 19. शब्बीर एन.वी. केरल 20. टेटकली। ज्योतिर्मय एपी 21. हेमलता श्रीकांत घोडके महाराष्ट्र 22. हर्षली सैंदाने महाराष्ट्र 23. जी रंजीता तमिलनाडु 24. अंजना यू. राजन केरल 25. भाग्यश्री कथोड़ भोईर महाराष्ट्र 26. मोनिका हरियाणा 27. श्वेता दुबे पश्चिम बंगाल 28. पूजा हरयाणा अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि उक्त रेफरियों को हटा कर सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती 2022 के लिए योग्य और अनुभवी रैफरियों की नियुक्ति करने का कष्ट करे। सादर धन्यवाद, कृपाशंकर पटेल, (अर्जुन अवार्डी) हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर (HPD) भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कुश्ती कोच NCOE, सोनीपत


Share News

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल

बबीता फोगट WFI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी पैनल में शामिल 31 जनवरी, नई दिल्ली 【चेतना
Read More

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर बिश्नोई के आने की पुष्टि

सांसद खेल महोत्सव जनवरी 23, 24, 25 को उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर
Read More

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी

संगीता फोगट को क्रोएशिया में भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी   【चेतना न्यूज़】 अपने विश्व और ओलंपिक पदक विजेता
Read More

एम. पी. तिवारी सर आप हमारे दिलों में आज भी जिंदा है

इंदौर 29 दिसम्बर 【चेतना न्यूज】 मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के पूर्व सचिव स्वर्गीय श्री एम. पी. तिवारी की 10वीं
Read More

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज होकर उन्हें हटाने का किया निवेदन

भारतीय कुश्ती महासंघ ने नौसिखिए रैफरियों को प्रतिष्ठित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम देने से नाराज
Read More