चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना न्यूज़】 अमन सहरावत ने सीनियर स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां 57 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समानबेकोव को हराकर भारत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सहरावत ने फाइनल में समानबेकोव को 9-4 से शिकस्त दी। दिल्ली के प्रतिष्ठित छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में जापान के रिकुतो अराई को 7-1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन के वानहाओ झू को 7-4 से शिकस्त दी। पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले सहरावत ने 2023 सत्र में दूसरा पोडियम स्थान हासिल किया। उन्होंने फरवरी में जागरेब ओपन में भी कांस्य पदक जीता था। दो अन्य भारतीय पहलवान भी गुरुवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे उनमे से एक ने कास्य पदक जीता । दीपक (79 किग्रा) मे तजाकिस्तान के शुहरत बोजोरोव को (12-1) तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराते हुये कास्य पदक जीता | परंतु दीपक नेहरा (97 किग्रा) मे अपना कास्य पदक मुक़ाबला उज्बेकिस्तान के मखसूद वेसालोव के खिलाफ (12-9) से पराजित हो गए | अनुज कुमार (65 किग्रा) और मुलायम यादव (70 किग्रा) पदक दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में 123 पदक जीते हैं। ग्रीको रोमन पहलवानों ने चार पदक जीते जबकि महिला पहलवानों ने सात पदक अपने नाम किए।


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More