चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार 22 मई 2023 को आयोजित किए जाएंगे । भारतीय खेल प्राधिकरण, कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र, पद्मश्री मास्टर चंदगीराम अखाड़ा, दिल्ली के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 22 मई को होगी । इस चयन प्रक्रिया में पुरुषों के फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा । इसके साथ ही उक्त बाल पहलवानों को डे-बोर्डिंग सेंटर के लिए चयन किया जाएगा । साई की नई गाइडलाइन के अनुसार उक्त खेलों हेतु आयु सीमा 8 से 16 वर्ष रखी गई है। पद्मश्री मास्टर चंदगीराम अखाड़े के प्रशिक्षक दीपक चहार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पहलवान खिलाड़ियों के सामान्य दक्षता परीक्षण, विशिष्ट दक्षता परीक्षण, आयु निर्धारण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण तथा पूर्व मे विभिन्न जिला व राज्य प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी पद्मश्री मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली में 22 मई 2023 को प्रातः 7 बजे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, 5 पासपोर्ट साईज फोटो, चिकित्साधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स अचीवमेंट सर्टिफिकेट की दो फोटो प्रतिलिपि सहित उपस्थित होना होगा । इस संबंध में किसी भी समस्या के लिए अखाड़े के कोच दीपक कुमार फोन नंबर 9050085897 से संपर्क किया जा सकता है ।


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More