चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास 24 मई 【चेतना न्यूज】 बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त अल्प प्रवास पर देवास आए जहां उन्होंने शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस ग्रामीण की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुझे समय-समय पर अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई इसके पहले में तमिलनाडु,हिमाचल, कर्नाटक मैं काम कर चुका हूं जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस बार हम सब मिलकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का तिरंगा लहराएंगे। मैं हर जगह कार्यकर्ता के रूप में काम करता हूं आपसे कहना चाहता हूं कि जिम्मेदारी कोई भी हो लेकिन रहता वह कार्यकर्ता ही है इसी के साथ श्री दत्त ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होते हैं वहा की तैयारी साल डेढ़ साल पूर्व की जाती है मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर हम कमलनाथ जी के नेतृत्व में आगे हैं। देश की जनता हर प्रदेश में बदलाव चाहती है आज प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय जनता पार्टी का हर नेता दुष्प्रचार में लगा हुआ है। गद्दारों ने जिस प्रकार मध्य प्रदेश की सरकार को गिराया था उसी प्रकार कर्नाटक की सरकार को भी गिराया था लेकिन जनता ने जवाब दे दिया है जिन लोगों ने सरकार गिराई थी वे सब के सब विधायक चुनाव हार चुके हैं। वही हाल मध्यप्रदेश में भी होने वाला है। हम देवास जिले की चार विधानसभा क्यों हार रहे हैं इस पर हमें आत्म परीक्षण करने की आवश्यकता है। आगे का लक्ष्य जीत का होता है हमें इन चार विधानसभाओं में भी जीत हासिल करना है। चुनाव तक सारे मनमुटाव भूल जाओ महल बनेगा तो सबको हिस्सेदारी मिलेगी खंडहर का हिस्सा लेने का क्या मतलब । इसी के साथ श्री दत्त ने खातेगांव ,बागली, सोनकच्छ, हाटपिपलिया ,देवास के कांग्रेस जनो से अलग-अलग भेंट की एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उनसे बात की। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल ने श्री दत्त का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी । बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया बैठक में कांग्रेस नेता जय सिंह ठाकुर ओम पटेल राजवीर सिंह बघेल कमल वास्कले जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सूरज सिंह ठाकुर प्रवेश अग्रवाल प्रदीप चौधरी नजर शेख तवर सिंह चौहान बंटू गुर्जर रामेश्वर गुर्जर लक्ष्मीनारायण बनडे वाला भगवान सिंह चावड़ा मनीष चौधरी विक्रम मुकाती बसंतीलाल मोदी प्रतीक शास्त्री अनिल गोस्वामी राजेश विश्नोई प्रमोद सुमन इम्तियाज शेख भल्लू कल्याण सिंह पवार भारत सिंह एनाबाद अज्जू जयसवाल मुकेश पटेल नाहर सिंह रमजान भाई बने सिंह अस्ताय रोहित बनडे वाला गोपाल कृष्ण व्यास राजेश धाकड़ जितेंद्र सिंह राणा धर्मेंद्र जयसवाल हजारीलाल जयसवाल कमल मसकोले राजाराम यादव विजय बैरागी अकबर भाई शबाना सुहेल विश्वजीत सिंह चौहान दिनेश यादव ज्ञान सिंह दरबार जाकिर उल्ला शेख आबिद खान राहुल पवार एजाज शेख इशान राणा सहित कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Share News

तुष्टिकरण को खत्म कर मोदी जी ने स्थापित की विकासवाद की राजनीति’

तुष्टिकरण को खत्म कर मोदी जी ने स्थापित की विकासवाद की राजनीति’ भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित
Read More

1 हजार की राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्रो का वितरण 10 जून शनिवार को उनके वार्ड क्षेत्रो मे ही किया जावेगा

10 जून को जबलपुर से होगा लाडली बहना का लाईव प्रसारण लाईव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री करेगें लाडली बहनो को
Read More

-म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने देवास जिले के पी.एच.ई. विभाग में हो रही करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की जाँच की मांग की

देवास 1 जून 【चेतना न्यूज़】 श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि देवास जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में योजनांतर्गत नल जल
Read More

45 वार्डों के हनुमान मंदिरों में होगा सुंदरकाण्ड पाठ व हनुमान चालीसा का वितरण

- सनातन धर्म के विस्तार हेतु संस्था युवा बजरंग सेना ने प्रारंभ की अनूठी पहल देवास 29 मई 【चेतना न्यूज़】 संस्था युवा
Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को देवास जिले की नगर परिषद सतवास का प्रभारी नियुक्त किया

देवास 24 मई 【चेतना न्यूज़】 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी
Read More

जिम्मेदारी कोई सी भी हो लेकिन रहता वह कार्यकर्ता ही है। संजय दत्त जिला शहर कांग्रेस एवं ग्रामीण की बैठक संपन्न

देवास 24 मई 【चेतना न्यूज】 बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय
Read More

जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने सुनी कार्यकर्ताओं की बात

जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने सुनी कार्यकर्ताओं की बात    【मंडलम सेक्टर एवं बी एल ए
Read More

नोटबंदी से ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ ना काला धन आया ना ही आतंकवाद खत्म हुआ: दिग्विजय सिंह  

नोटबंदी से ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ ना काला धन आया ना ही आतंकवाद खत्म हुआ: दिग्विजय सिंह                  
Read More

पंडित दीनदयाल प्रतिमा का अनावरण शिक्षा मंत्री, सांसद व विधायक ने किया

पंडित दीनदयाल प्रतिमा का अनावरण शिक्षा मंत्री, सांसद व विधायक ने किया देवास 20 अप्रैल 【चेतना न्यूज़】 भारतीय जनता
Read More