चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

तुष्टिकरण को खत्म कर मोदी जी ने स्थापित की विकासवाद की राजनीति’

भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं मोदी सरकार के 9 वर्षः सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

देवास 9 जून 【चेतना न्यूज़】भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता संपन्न हुवी मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ’अपना परिवार, अपनी विकास नीति’ को दरकिनार कर ’सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले दुनिया में भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात देवास शाजापुर लोकसभा के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय देवास पर विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुऐ कही। मोदी सरकार ने योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया श्री सोलंकी ने कहा कि पहले की सरकारों के समय योजनाएं कागजों में धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होते हैं। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को समाप्त किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे पहुंच पाते हैं। न जाने कौन था, जो एक रुपये में से 85 पैसे खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में अगर किसी गरीब को 100 रूपये भेजे जाते हैं, तो पूरे 100 रूपये ही उस तक पहुंचते हैं। जहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारें हैं, वहां तो इसमें और अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अर्थव्यवस्था को पैसे खाने वालों के पंजे से मुक्त कराकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। श्री सोलंकी ने आगे कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेडियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्तर को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशायी हो चुकी है, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हो चुकी है और आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक की जा रही है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। मोदी सरकार के बीते 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत गुलामी की बेड़ियां तोड़कर सांस्कृतिक अभ्युदय के रास्ते पर बढ़ चला है। अयोध्या में श्री राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल लोक इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी, आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव जिला महामंत्री मनीष सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह प्रभारी कमल अहिरवार, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, कार्यालय प्रभारी पंकज वर्मा उपस्थित रहे।


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More