चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन

विधायक राजे ने बनायी 551 वीं प्रतिमा

देवास 12सितम्बर (चेतना न्यूज़) मेरे गणेश मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के अंतिम दिवस देवास जिलाधीश ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की उपस्थिति में मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का समापन हुआ। विधायक गायत्रीराजे पवार ने 551 वीं गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण कर इस वर्ष के लिए मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यशाला को विराम दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को इकोफ्रेंडली जीवन पद्धति अपनाना चाहिए, पर्यावरण असंतुलन से मौसम परिवर्तन हो रहे है, समय से वर्षा नही हो रही है ऐसे समय मे पर्यावरण की ओर सकारात्मक कदम बढ़ाता यह कार्यक्रम अपने आपने में महत्वपूर्ण होकर समाज हित मे अच्छा कार्य कर रहा है। महापौर गीता अग्रवाल ने भी अपने हाथों से प्रतिमा का निर्माण किया। अंतिम दिवस जेम्स एकेडेमी स्कूल में देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्यशाला का निरीक्षण कर संयोजिका ऋचा आदित्य दुबे से मिट्टी लाने से लेकर प्रतिमा निर्माण, कलर, श्रृंगार कर वितरण व्यवस्था व प्रशिक्षण सम्बंधित समस्त जानकारी ली, एवं पर्यावरण हित के इस कार्य को सराहा। जिसके पूर्व देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कार्यशाला पर उपस्थित होकर गणेश जी का पूजन कर मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण किया व निर्मित प्रतिमाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना से हमारे जलाशय प्रदूषित होने से बचेंगे यह कार्य पर्यावरण और समाज हित मे है। अंतिम दिवस देवास के वरिष्ठ पत्रकार आदर्श ठाकुर व सौरभ सचान ने भी कुछ ही मिनटों में गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा का निर्माण किया। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल व भरत चौधरी, द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर बड़े स्तर तक पहुंचाने हेतु हर सम्भव सहायता के लिए संयोजक आदित्य दुबे को आश्वस्त किया। दुबे परिवार द्वारा सभी अतिथियों का रुद्राक्ष माला व गंगा जल भेंट कर स्वागत किया गया। संयोजक आदित्य दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा निर्माण कार्यशाला को इस वर्ष के लिए विराम दिया गया है। अब आगामी गणेश उत्सव तक श्रृंगार कार्यशाला व प्रतिमा वितरण का कार्य जारी रहेगा जिसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियो, पत्रकारों, वरिष्ठजनो, प्रतिमा निर्माण करने वाले लोगो व जरूरतमंद आमजन को निशुल्क वितरण किया जाएगा। अंतिम दिवस यशोदा शर्मा, विनीता व्यास, गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर, हीना राठौर, प्रतिभा प्रसाद, रेणु शर्मा, प्रतिभा शर्मा, सपना पाठक, अभिलाषा शर्मा व कार्यक्रम सहयोगी आद्या दुबे, आर्यमन दुबे, मानसी चौहान,हर्षिका सोलंकी, श्वेता सोलंकी, संजना, सूरज उपस्थित रहे।


Share News

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये कालूखेडी तालाब पर ही होगा भगवान श्रीगणेश
Read More

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न

देवास जिले की हर विधानसभा में भव्य पैमाने पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, बैठक संपन्न देवास 24सितंबर (चेतना न्यूज)
Read More

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा

पार्टी की उपेक्षा से दुखी वर्मा अपने साथियों के साथ कांग्रेस से देंगे इस्तीफा देवास 23 सितंबर (चेतना न्यूज) जिला
Read More

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से लोकार्पण

वार्ड 40 मे मुक्तिमार्ग महेश टाकिज के पास स्थित मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मंशाराम मालवीय के नाम से
Read More

राजेश सोनकर सोनकच्छ विधान सभा चुनाव नहीं जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा : गोविंद मालू

21,22 सितम्बर को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा देवास, सोनकच्छ, हाटपिपल्या, खातेगांव बागली विधानसभा में राजेश सोनकर
Read More

गुजराती लोहार /सुतार (पांचाल) समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई

देवास 17सितंबर (चेतना न्यूज़) सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पुनीत अवसर पर देवास पांचाल (लोहार ) समाज
Read More

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन

विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं महापौर की उपस्थिति में मिट्टी के गणेश कार्यशाला का समापन विधायक राजे ने बनायी
Read More

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न सेवा निवृत्त शिक्षको व शासकीय एवं अशासकीय शिक्षको का हुआ सम्मान देवास 3
Read More

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी देवास3 सितम्बर (चेतना न्यूज़) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद
Read More