चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

आपका मत देवास की प्रगति-विकास को करेगा सुनिश्चित

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

देवास 8नवम्बर (चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी किसानों, शोषितों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं एवं नौजवानों की आंखों में चमक लाने एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। आपके पास एक तरफ शून्य की कांग्रेस सरकार तो दूसरी तरफ पुण्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। एक तरफ डबल इंजन की सरकार ताे दूसरी तरफ बिना इंजन की सरकार। कांग्रेस की झूठ-लूट की सरकार है। कांग्रेसी कहते हैं हमारे पास मोहब्बत की दुकान है, इनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान है। मैं आपसे अपील करने आया हूं कि आगामी 17 तारीख को एक-एक मत कमल के फूल के निशान पर डलना चाहिए। आपका मत देवास की प्रगति एवं विकास को सुनिश्चित करेगा। यह ओजस्वी भाषण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा यह भाजपा-कांग्रेस पार्टी का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके माता-पिता का भविष्य तय करेगा, हरेक व्यक्ति के भाई-बहन का भविष्य तय करेगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। भाजपा के शासन काल में 18 साल के विकास का यह सफर निरंतर चलता रहे, इसके लिए आपको भाजपा की सरकार फिर से चुनना है। उन्होंने कहा क्या आप वर्ष 2003 के कांग्रेस के काले अंधकार में जाना चाहते हैं। उस समय हमारे घर-गांव, शहर, प्रदेश में न बिजली थी, न पानी था, न सड़क की। आपको याद है, वह भयानक सपना। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे थे। न बिजली थी न नलों में पानी था। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा 2023 में ऐसे अनेक मतदाता हैं, जिनका जन्म उस कालखंड में नहीं हुआ था। उस काले कालखंड का तो उन्हें अनुभव नहीं है। ऐसे ही मंच से कांग्रेस ने कहा था कांग्रेस का कहना साफ किसान का दो लाख का कर्जा माफ...क्या किसी का कर्जा माफ हुआ। अगर मैंने सरकार नहीं बदली होती तो मुख्यमंत्री की कर्जा माफी योजना का लाभ मिलता। मुख्यमंत्री की ब्याज माफी योजना में 12 लाख किसानों का 2500 करोड़ का कर्जा माफ हुआ। यह सरकार बदलने पर ही संभव हो पाया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा शिवराजसिंह जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। शिवराज भैया ने कहा है कि योजना में बहना को 3000 हजार रुपए भी देंगे। आपको 450 रुपए में सिलेंडर भी मिल रहा है। इस महीने के 1250 रुपए सभी के खाते में पहुंच गए हैं। अगर कांग्रेस सरकार आई तो ये योजना भी बंद हो जाएगी। कमलनाथजी कहते थे तिजोरी में रुपए नहीं है, जबकि शिवराज भैया कहते हैं बहना तिजोरी ही तुम्हारी है। कांग्रेस सरकार ने संबल योजना बंद कर दी, प्रदेश सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी। क्या वह कांग्रेस सरकार आनी चाहिए तो 17 तारीख काे कांग्रेस को बोरिया बिस्तर बांधकर ताला लगाकर चाबी शिप्रा में फेंक देना। केंद्रीय मंत्री ने कहा आज एक तरफ मैं देवास की जनता के लिए आया हूं तो दूसरी तरफ मेरी बहन के लिए आया हूं। यह राजनीतिक संबंध नहीं है, पारिवारिक संबंध है। भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के सपनों को संकल्प में परिवर्तित करती है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जनता से हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार को विजयश्री दिलाने का संकल्प दिलाया। भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास किया- इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास एक ऐसा शहर था, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। 18 साल पहले न तो सड़कें थी, न बिजली न पानी था। पानी की इतनी समस्या थी, कि देवास से पलायन हो रहा था। स्व. महाराज साहब ने ट्रेन के माध्यम से आपको पानी लाकर पिलाया। सभी को याद है, वह दिन। स्व. महाराज सा. के प्रयासों को मां चामुंडा का आशीर्वाद मिला और भाजपा की सरकार प्रदेश में आई। मां नर्मदा का पानी शिप्रा के डेम में मिलाकर आपको पानी पिलाने का काम किया। उन्होंने कहा समस्या इतनी गंभीर थी कि हम उसे भूल नहीं सकते। इसके लिए कभी कांग्रेस सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया। इस समस्या का हल स्व. महाराज साहब एवं भाजपा की सरकार ने किया। रास्तों में गड्ढे भरने का काम भाजपा ने किया। हर गली-मोहल्लों में हमने तीन हजार किलोमीटर की सड़कें बनाई है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। बिजली की समस्या दूर की। हर क्षेत्र में विकास कार्य किए। प्रशासनिक भवन बनाए, खेल के क्षेत्र में स्पोर्टस पार्क बनाए, नवीन बस स्टैंड बन रहा है। मैं यह इसलिए कर पाई कि भाजपा की सरकार प्रदेश में है


Share News

सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके ने किया गुरुवार को देवास शहर के प्रायवेट अस्पतालों , पैथालॉजी, सोनोग्राफी सेंटरो का किया निरीक्षण

देवास 23 नवंबर (चेतना न्यूज) सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊइके ने बताया की जिले में सोनोग्राफी सेंटर , पैथोलॉजी सेंटरो और
Read More

सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके ने किया प्रायवेट पैथालॉजी, सोनोग्राफी,एक्सरे सेंटरों और निजी नर्सिंग होम/प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके ने किया प्रायवेट पैथालॉजी, सोनोग्राफी,एक्सरे सेंटरों और निजी नर्सिंग होम/प्राइवेट
Read More

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने किया सेवा के संकल्प के साथ अपना वचन पत्र पंचामृत जारी

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने किया सेवा के संकल्प के साथ अपना वचन पत्र पंचामृत जारी देवास 12नवंबर (चेतना
Read More

दिव्य योग संस्थान ने गरीब बस्तियों में वितरित की मिठाई व कपड़े

देवास 9 नवम्बर ( चेतना न्यूज़)समाजसेवा के उद्देश्य को लेकर दिव्य योग संस्थान द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे है।
Read More

आपका मत देवास की प्रगति एवं विकास को सुनिश्चित करेगा

आपका मत देवास की प्रगति-विकास को करेगा सुनिश्चित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी
Read More

आयुक्त ने किया सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण

देवास 8 नवम्बर (चेतना न्यूज़ )नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने सोनकच्छ एस.डी.एम. एवं तहसीलदार के साथ मतदान सामग्री
Read More

लापता के एक माह बाद खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी का कोई सुराग नही मिला

लापता के एक माह बाद खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी का कोई सुराग नही मिला देवास 6 नवम्बर (चेतना न्यूज) बावडिय़ा
Read More

असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव बिगाड़ने की साजिश, घटना प्रजातंत्र के खिलाफ- प्रदीप चौधरी 

असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव बिगाड़ने की साजिश, घटना प्रजातंत्र के खिलाफ- प्रदीप चौधरी देवास 5 नवम्बर (चेतना
Read More

मतदाता जागरूकता के लिए देवास मेराथान का आयो‍जन 05 नवम्‍बर को

मतदाता जागरूकता के लिए देवास मेराथान का आयो‍जन 05 नवम्‍बर को देवास 04 नवम्‍बर 2023/(चेतना न्यूज़ ) विधानसभा
Read More