चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 6 जुलाई (चेतना न्यूज़)| अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर रहीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) में नार्थ-ईस्ट की टीम की सह-मालिक बन सकती हैं। एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी। प्रियंका ने पांच बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "इस बात को लेकर चर्चा अंतिम पड़ाव पर है। हम प्रियंका को बोर्ड में शामिल करने को लेकर बेताब हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और उनका मुक्केबाजी से जुड़ाव हमें लीग में मदद करेगा।"

देश के पहले मुक्केबाजी लीग एसबीएल की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसमें कई अभिनेता टीमों के सह-मालिक हैं।

सुनील शेट्टी और फिल्म 'बाहुबली' में काम कर चुके राणा डुग्गुबाती ने बाहुबली बॉक्सर्स नाम से टीम खरीदी है।

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह राजपूत पर फिल्म में काम कर चुके सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस लीग से खेल के क्षेत्र में कदम रख दिया है। उनके पास दिल्ली ग्लैडिएटर्स का मालिकाना हक है।

रणदीप हुड्डा और सोहैल खान क्रमश: हरियाणा वॉरियर्स एवं मुंबई एसासिंस के सह-मालिक हैं। मराठा योद्दा का मालिकाना हक रितेश देशमुख के पास है।

लीग का उद्घाटन डीडीए बैडमिंटन एवं स्क्वॉश स्टेडियम में होगा। पहला मैच हरियाणा और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।

सनी लियोनी ने भी टीम खरीदने में दिलचस्पी जताई है। वह ओपीएम पंजाब सुल्तांस और गायक कनिका कपूर यूपी टर्मिनेटर्स का समर्थन करेंगी।

लीग के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल दोसांझ ने कहा, "बॉलीवुड हस्तियों द्वारा मुक्केबाजी में जो रूचि दिखाई गई उससे हम बेहद खुश हैं।"

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड का खेल से प्यार छिपा नहीं है। इनका हमारे साथ जुड़ना बताता है कि इस देश में मुक्केबाजी में काफी प्रतिभा है।"


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More