चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), 5 नवंबर (चेतना न्यूज़)| लंदन ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली विश्व विजेता एमसी मैरी कोम के अलावा तीन भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शनिवार को एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इन चारों ने इस तरह चैम्पियनशिप में कम से कम चार कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। इस चैम्पियनशिप के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी में वापसी करने वाली पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरी कोम के नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मैरी कोम के अलावा शिक्षा और प्रियंका चौधरी ने शनिवार को अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए मेडल दौर में प्रवेश किया।

48 किलोग्राम वर्ग में मैरी कोम खास तौर पर काफी प्रभावशाली रहीं। मैरी कोम ने चाइनीज ताइपे की मेंग चेह पेन को 4-1 से हराया।

मैरी कोम ने काफी सावधान शुरूआत की क्योंकि उनकी प्रतिद्वंदी अपने अटैकिंग खेल के लिए जानी जाती हैं। दूसरे राउंड में चाइनीज चाइपे की मुक्केबाज ने अपना अलग रंग दिखाया और रक्षात्मक से आक्रमक हो गईं। उन्होंने लेफ्ट स्ट्रेट और राइट हुक का शानदार प्रयोग किया।

मैरी कोम हालांकि इससे घबराई नहीं और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अधिक नुकसान न हो। साथ ही साथ वह पेन पर कुछ मुक्के जड़ने में सफल रहीं।

मैरी कोम ने अपना असल रंग तीसरे राउंड में दिखाया। वह काफी तेजी से मुक्के बरसाने में सफल रहीं और इन पर उन्हें अच्छे अंक मिले। मैरी कोम की रणनीति सफल रही और वह यह मैच 4-1 से जीतने में कामयाब रहीं।

बैंटमवेट कटेगरी में शिक्षा ने उजबेकिस्तान की फारांगिज कोशिमोवा के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 5-0 के अंतर से जीता। कोशिमोवा को कठिन प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और इसी कारण शिक्षा को पूरे मुकाबले के दौरान काफी सावधान रहना पड़ा।

लाइटवेट कटेगरी में प्रियंका ने श्रीलंका की दुलानजानी लंकापुरायालागे को 5-0 से हराकर अपना नाम पदक पाने वालों की सूची में दर्ज कराया।

इससे पहले, सीमा पूनिया ने 81 प्लस कटेगरी में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सावीटी बोरा हालांकि अपनी साथियों की तरह सफलता नहीं हासिल कर सकीं और चीन की ली क्वीयान के खिलाफ हार गईं।


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More