चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 6 नवंबर (चेतना न्यूज़)| पिछले महीने से विषाक्त पदार्थो के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब है। रविवार को सुबह के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर स्वीकार्य सीमा से 12 से 19 गुना ज्यादा देखा गया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के मुताबिक, प्रमुख प्रदूषक पीएम2.5 या 2.5 मिमी से कम व्यास वाले कण, 10 से 11.30 बजे के बीच विभिन्न स्थानों पर 317 से 492 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच पाए गए। राष्ट्रीय मानकों के अनुसार पाीएम2.5 के लिए स्वीकार्य सीमा 60 और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 25 है।

सबसे खराब पीएम2.5 की स्थिति पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में देखने को मिली जहां 10 से 11.30 बजे के बीच पीएम2.5 का स्तर सबसे ज्यादा 410 से 492 के बीच थी।

मध्य दिल्ली के मंदिर मार्ग में पीएम2.5 का पारा की मात्रा 10 बजे 

339 पहुंची जबकि पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में यह 372 रही और दक्षिण-दक्षिण के आर.के. पुरम में सुबह 9 बजे से 11.30 बजे के बीच स्तर 224 से 317 के बीच रहा।

वायु की गुणवत्ता में 1 बजे के बाद से थोड़ा सुधार हुआ लेकिन पीएम2.5 का स्तर सुरक्षित सीमा के मुकाबले चार से सात गुना अधिक रहा। पूरे दिल्ली के17 विभिन्न क्षेत्रों में स्तर 123 से 184 के बीच रहा।

मौसम विश्लेषकों के अनुसार, हवा की गुणवत्ता में अचानक गिरावट, हवा की दिशा में अचानक बदलाव की वजह से हो सकती है क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने फिर से दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। पहले हवाएं दक्षिण-पूर्व से आ रही थी।

निजी मौसम विश्लेषक, स्काइमैट के निदेशक महेश पलावत ने आईएएनएस को बताया, "हवाओं की गति लगभग 10 किमी प्रति घंटे है। हालांकि, इस बार उत्तर-पश्चिमी हवाएं कम हो जाएंगी।"

पिछले 24 घंटों में रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।
 


Share News

5555

hgjgjg gjgjgh

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को नीचे गिर गया।
Read More

आंध्र प्रदेश में तूफान तितली से 8 लोगों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के उत्तर के तटीय इलाकों
Read More

जावा में भूकंप से 3 मरे, पापुआ न्यू गिनी में भी 7.0 तीव्रता के झटके (लीड-1)

कैनबरा, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार को भूकंप के दो बड़े झटके आए। जावा में
Read More

चक्रवाती तूफान तितली : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 10 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले चार दिनों में चक्रवाती तूफान की
Read More

तूफान जेबी जापान पहुंचा, 7 मरे, 200 घायल (लीड-2)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

जापान में तूफान 'जेबी' की दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द (लीड-1)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

रंगों का जीवन में क्या महत्व है जाने चेतना न्यूज़ पर पंडित संजय शर्मा कालज्ञ से

पंडित संजय शर्मा कालज्ञ 09893129882 , 09424828545 रंगो का चयन आपके व्यक्तित्व को परिवर्तित कर सकता है सूर्य किरणों ने सात रंगों
Read More

में बारिश से 24 की मौत, कोचीन हवाईअड्डा खोला गया (राउंडअप)

तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त (चेतना न्यूज़)| केरल में बीते 24 घंटों में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या गुरुवार को 24
Read More