चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

चंडीगढ़, 19 दिसम्बर (चेतना न्यूज़)| महानतम मुक्केबाज माने जाने वाले मोहम्मद अली के खिलाफ रिंग में उतरने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज कौर सिंह के इलाज का सारा खर्च भारतीय सेना उठा रही है। रक्षा के एक प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

कौर सिंह एक सेवानिवृत्त सूबेदार हैं, जो पंजाब में सुनाम तहसील खनाल खुर्द गांव में रहते हैं। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल की में मीडिया रिपोटरे में यह बात सामने आई कि कौर सिंह अपनी चिकित्सा संबंधी बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 

इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तुरंत उनकी मदद के लिए पिछले सप्ताह दो लाख रुपये की राशि दी थी।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "हाल ही में कौर को 5.27 लाख रुपये की राशि दी गई है। यह राशि ग्रेसियान सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को दी गई है। यहां उनका इलाज चल रहा है। उनके इलाज में एक माह में 8.000 रुपये का खर्च आता है, जिसे सेना दे रही है।" 

कौर ने 1982 एशियाई खेलों में हेवीवेट में पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने प्रदर्शनी मैच में मुक्केबाज दिग्गज मोहम्मद अली के खिलाफ रिंग में प्रवेश किया था।

एक दिन पहले फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने भी कौर सिंह को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की थी।


Share News

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता

रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट : मनीषा को स्वर्ण, रीतिका दूसरे स्थान पर रहीं, सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता इंदौर 4जून
Read More

बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील : कृपाशंकर विश्नोई

प्रिय बजरंग पुनिया जी, विनेश जी, साक्षी जी, बच्चो में बढ़ रही स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) की बिमारी के लिए अपील |
Read More

मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइन दिल्ली मैं भारतीय खेल प्राधिकरण के एक दिवसीय ट्रायल सोमवार से

इंदौर 20 मई 【चेतना न्यूज़】 देश के मशहूर अखाड़ा पद्मश्री मास्टर चंदगीराम व्यामशाला सिविल लाइन दिल्ली में भारतीय खेल
Read More

जन्मदिन विशेष

【चेतना न्यूज़】जन्मदिन विशेष मध्य प्रदेश की पहली पदकधारी पहलवान बेटी अर्पणा बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy
Read More

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता तो दीपक ने जीता कास्य पदक अस्ताना, 13 अप्रैल 【चेतना
Read More

निशा ने जीता सिल्वर

निशा ने जीता सिल्वर 12 अप्रैल (चेतना न्यूज़) प्रिया को कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य
Read More

प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल

इंदौर 27 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर “खेलो इंडिया” के तहत “सांसद खेल प्रतियोगिता” मैं आज
Read More

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया 2022 कुश्ती स्‍पर्धा में मध्य प्रदेश को पहला गोल्ड, अभिषेक यादव ने दिल्ली को 3-2 से हराया भोपाल 11 फरवरी
Read More

सोनीपत सेंटर के पहलवान ने रजत पदक अपने नाम किया

इंदौर 10 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 मध्य प्रदेश में चल रहे पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्‍ती स्‍पर्धा में भारतीय खेल
Read More