चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास 19 सितम्बर 【चेतना न्यूज़】 चैत्रीय एवं शारदीय नवरात्री तथा पर्यूषण पर्व पर देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र मे समस्त प्रकार का मांस विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। निगम सीमा क्षेत्र मे पूरे नवरात्री पर्व पर मांस विक्रय नही होगा। नवरात्री महापर्व पर शहर के साथ-साथ अन्य शहरो से भी श्रद्धालुजन माता तुलजा भवानी एवं माता चामुण्डा के दर्शन लाभ के लिए आते है। श्रद्धालुओ की भावना आहत न हो तथा सामाजिक संस्थाओ एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा भी मांस विक्रय पर प्रतिबंध की मांग की जा रही थी। महापौर द्वारा मांग को संज्ञान मे लेकर गत 9 सितंबर कोमांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की अनुषंसा की गई थी। तत्पश्चात नवरात्री महापर्व एवं पर्यूषण पर्व पर मांस विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहे इसको लेकर महापौर ने देवास निगम सीमा क्षेत्र मे समस्त प्रकार के मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाये जाने के निर्देश जारी किये। महापौर ने आग्रह पूर्वक सभी मांस विके्रताओ से अपील है कि मांस विक्रय प्रतिबंध का पालन करते हुए इस महोत्सव मे सहयोग देकर देवास का गौरव बढावे


Share News