चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 30 जनवरी (चेतना न्यूज़)| वर्ल्ड नम्बर-3 भारत के शिवा थापा, मनीष कौशिक और सरजुबाला ने स्पाइसजेट इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और भारत की उम्मीदों को दूसरे दौर में ले गए। त्यागराज स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट के पहले दिन एमसी मेरी कोम और मनोज कुमार जैसे शीर्ष मुक्केबाजों ने चमक दिखाई थी और दूसरे दिन शिवा ने भूटान के दोरजी वांगदी पर 5-0 की जीत के साथ इस अभियान को जारी रखा।

दोरजी ने हालांकि शिवा के सामने पूरी तरह हार नहीं मानी और कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया और शिवा को चौंकाने की कोशिश की। शिवा ने काफी चतुराई से खेलते हुए दोरजी के हमलों से खुद को बचाए रखा और लगातार अंक बटोरते रहे।

मनीष ने क्यूबा को मार्टिनेज राबी को खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। लाइटवेट कटेगरी में मनीष ने राबी को कड़ी टक्कर दी। अपनी चतुराई और चपलता के दम पर मनीष ने कई मौकों पर राबी के मुक्कों को खाली जाने दिया। साथ ही मनीष अपना लेफ्ट हुक, अपरकट्स और जैब्स का उपयोग करते हुए आगे बढ़ते रहे और इस कांटे के मुकाबले को 3-2 से अपने नाम किया।

सरजूबाला ने केन्या ओनगेर क्रिस्टीन 5-0 से हराया। अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वह शुरुआत से मजबूत दिखीं और अपने शॉर्ट बस्र्ट्स के जरिए और अपने जैब्स को मिक्स करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

फिलिपींस और थाईलैंड के मुक्केबाजों ने दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे दौर में जगह बनाई।

परिणाम : दूसरा दिन

महिला : 

फ्लाइवेट (48-51 किग्रा) : सरजूबाला (भारत) ने ओनगेर क्रिस्टीन (केन्या) को 5-0 से हराया। मंगोलिया की जारगालान ओचिरबाट ने भारत की जरीन निखत को 3-2 से हराया। भारत की पिंकी रानी ने जार्डन की अल म्रिहील को 5-0 से हराया। थाईलैंड की राकसात सी. ने भारत की रितु को 3-2 से हराया।

वेल्टर : भारत की हीना टोकस ने भारत की ही देवी मेम्मथोई को 5-0 से हराया।

पुरुष : 

लाइट फ्लाई : भारत के अमित ने अफगानिस्तान के रहमानी रामिश को वॉकओवर में हराया।, कैमरून के सिमप्लाइस फोटसाला ने मलेशिया के रेसदुआन मोहम्मद फुआद बिन को 5-0 से हराया। भारत के नुतलाई ला बियाकिमा ने भारत के ही हिमांशु शर्मा को 3-2 से हराया। भारत के श्याम कुमार ने भारत के ही नीरज स्वामी को 5-0 से हराया। इंडोनेशिया के इंगातान इलाही ने नेपाल के दोउबा तेज बहादुर को 4-1 से हराया। थाईलैंड के थानी नारीनराम ने भारत के सचिन सिवाच को 3-2 से हराया। फिलिपींस को माकाडो रामेल जूनियर ने उजबेकिस्तान के मोरोन इब्रागिमोव को 3-2 से हराया।

लाइट : भारत के मनीष कौशिक ने क्यूबा के राबी मार्टिनेज को 3-2 से हराया। फिलिपींस को चार्ली सुआरेज ने कजाकिस्तान के बागदात यू. को 5-0 से हराया। उजबेकिस्तान के शेरबेक आर. ने भारत के बंटी सिंह को 5-0 से हराया। भारत के शिवा थापा ने भूटान के दोरजी वांगदी को 5-0 से हराया। मंगोलिया के बाटुमुर एम. ने अफगानिस्तान के अलीरेजा अहमदी को 3-2 से हराया। चेक गणराज्य के अड्रियन अर्थर ने इंडोनेशिया के फेरांड पी. को 3-2 से हराया। थाईलैंड के सोमचाय डब्ल्यू. ने केन्या के ओकोंगो निकोलास को 5-0 से हराया। भारत के अंकुश दहिया ने सेशेल्स के टारिल लिया को हराया।

हेवीवेट : भारत के सनमजीत न केन्या के ओचोला अजोवानी को 5-0 से हराया। भारत के नमन तंवर ने जॉर्डन के इसियाह हुसैन को 5-0 से हराया। भारत के सुमित साांवान ने भारत के ही वीरेंद्र कुमार को 5-0 से हराया। उजबेकिस्तान के सांजार तुर्शुनोव ने कैमरीन के सोए सी. को हराया।
 


Share News