चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

  गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 22 मई (चेतना न्यूज़)| नक्सलवाद प्रभावित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक गांव के निवासियों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने देश के सबसे बड़े नक्सलवाद रोधी अभियान में बीते महीने कम से कम आठ बेगुनाह युवाओं को मार गिराया है। इन आठ में पांच लड़कियां शामिल हैं। गत्तेपल्ली के गांव के लोगों ने 22-23 अप्रैल के अभियान की न्यायिक जांच और क्रैक यूनिट सी-60 के कमांडो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सी-60 ने दोहरे सुरक्षा अभियान को अंजाम दिया और कसनसूर के जंगलों में 40 नक्सलियों को मार गिराया था। गढ़चिरौली के कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि आठ युवा गत्तेपल्ली से कसनसूर के लिए 21 अप्रैल को सोमू रैनू माडवी की शादी में शामिल होने गए थे। इन युवाओं की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच थी। इस शादी में गए दो -गोंगलू मुका गावडे व तुलसी चैतू गावडे- रविवार (22 अप्रैल) को लौट आए, जबकि कसनसूर में शादी में गए बाकी के आठ युवा वापस नहीं लौटे। गत्तेपल्ली से कसनसूर 25 किमी दूर है। इसके बाद 23 अप्रैल को परिवारों ने इनकी छानबीन शुरू की और अपने गायब परिजनों के लिए कसनसूर गए, लेकिन वे उन्हें खोजने में विफल रहे। अगले दिन 24 अप्रैल को परेशान परिवारों ने आखिरकार स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस परिवारों को विभिन्न शवगृहों में ले गई, जहां 40 नक्सलियों के शव रखे गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि मारे गए नक्सलियों में एक शव की पहचान बुजी कर्वे उसेंदी के रूप में की गई। यह गायब युवाओं में से एक था। इसकी पहचान शादी के लिए जाने के दौरान पहने गए कपड़ों से हुई। इसके बाद करीब 40 ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर कलेक्टर को सौंपा है और पुलिस पर आरोप लगाया है कि बार-बार आवेदन के बाद भी पुलिस उन्हें अपने गायब अन्य परिजनों के शवों के शिनाख्त की इजाजत नहीं दे रही है।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More