चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी -

विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में भक्तजनों का पुष्प वर्षा से अभिनंदन

देवास 10 अप्रैल (चेतना न्यूज) भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे सशक्त ओर समृद्धशाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जो दीप प्रज्जवलित हुआ है। उससे हमारी महान भारतीय संस्कृति ओर सशक्त हुई है। हमे इस पर गर्व होना चाहिए। बच्चों को अपनी संस्कृति का बोध कराना चाहिए, ताकि वे संस्कारवान बने। संस्था देव वासिनी द्वारा हिन्दू नववर्ष की शाम को आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह विचार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने व्यक्त किये। गंगानगर स्थित हीरो शोरूम के समीप विराट कृपा परिसर में विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देव वासिनी के पांडाल में, हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तजनों का पुष्पवर्षा करते हुए अभिनंदन किया गया। नृत्य के साथ सुमधुर श्रीगणेश वंदना मुस्कान गौस्वामी, अनुष्का जोशी, कृतिका बिजवा ने प्रस्तुत की। युवा शास्त्रीय भजन गायक प्रतीक गाँव शिंदे ने भजनों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियॉ देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नृत्य के साथ श्रीराम स्तृति की मनमोहक प्रस्तुति अमिति कांत, तिथि कर्णिका, एमाक्षी जैन, प्रिशा वीरपरा, काव्यांशी मोदी, प्रिया उपाध्याय ने प्रस्तुत की। मुस्कान श्रीवास्तव कुलपुते, हिमांशी बघेल, अणन्या शिर्डे ने लोक नृत्य, देशभक्ति नृत्य अंशिका शितोले, हिमांशी बघेल, तनिष्का शोरावत, अणन्या शिर्डे, तलवारबाजी का प्रदर्शन कविता सिसोदिया की टीम के कलाकर आलोक पांचाल, मुरली पाटीदार, लालसा पटेल, जान्हवी पनवार, श्रूति यादव, शानवी ठाकुर, अक्षरा चावला, प्रथम पांचाल, प्राची चावड़ा, मेहुल जोशी, दैवी स्तृति नृत्य अर्चिता अहिया, भाविका जोशी, विदुषी तिवारी, प्रतिक्षा पटेल, गीतांजलि सोलंकी, लाठी प्रदर्शन में आतिश माली की टीम के कलाकार अमीषा पटेल, कृति बैस, चंचल पंवार, अरिहंत पांचाल, विदुषी विश्वकर्मा, हर्ष मकवाना, अनिरूद्ध कौशल ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियॉ दी। भजनो का गायन प्रवीण वर्मा, देवानंद राव ने किया। श्रीराम हमारे आराध्य, देववासिनी के तत्वाधान में होगी अयोध्या यात्रा देववासिनी के संरक्षक एवं सांसद श्री सोलंकी ने मंच से अपने सांस्कृतिक एवं वैचारिक उदबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम हमारे प्राण है, आत्मा है, आराध्य है, आदर्श है। राम से ही हमारे देश की पहचान है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 500 वर्षो के संघर्ष के उपरांत अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। 22 जनवरी को रामलला का विशाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया तो सारे देश में उत्सवी परिदृश्य दिखाई दिया। दीपावली से भी अधिक उत्साह के साथ रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। श्री सोलंकी ने इस अवसर पर संस्था देववासिनी के तत्वाधान में रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या यात्रा की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, दिलीप जाधव, परमानंद द्विवेदी, इन्दरसिंह ठाकुर, बहादुर मुकाती, राजेश यादव, हरिसिंह धनगर, शशिकांत यादव, कमल शर्मा, मांगीलाल विजयवर्गीय, पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, पंकज वर्मा, राष्ट्रीय कवि जगदीश सेन, शंभू अग्रवाल, दुर्गेश खींची, शुभम जाधव, लक्की मक्कड़, जयेश पडियार, अशीष दवे, पंडित योगेश, खिलेश शिंदे, गोपाल खत्री, संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर सहित देववासिनी के कार्यकर्तागण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। देववासिनी की आरती का विमोचन, यूटयूब चेनल लांच हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में मॉ देवी वासिनी की महाआरती के एल्बम का विमोचन संस्था के संरक्षक, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के करकमलों से रिमोर्ट का बटन दबाकर किया गया। सुन मेरी देवी, देववासिनी... महाआरती का लेखन जयंत जैन ओर शेखर कौशल द्वारा किया गया है ओर इसे स्वरबद्ध शुभांगी जलोरे, प्रवीण वर्मा द्वारा किया गया है। महाआरती में देववासिनी पर्वत, टेकरी पर प्रतिष्ठित देवी-देवताओं का बखुबी वर्णन किया गया है। एल्बम में चित्रण पप्पू चौहान, हर्ष वर्मा द्वारा किया गया। संस्था देववासिनी के नाम से यूटयुब चेनल भी लांच किया गया। कार्यक्रम का सारगर्भित एवं गरिमामय संचालन सुभांगी जलोरे, शेखर कौशल ने किया। आभार संस्था देववासिनी के सचिव महेश चौहान ने व्यक्त किया। यह जानकारी इस आयोजन के संयोजक अजय तोमर द्वारा दी गयी।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More