चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद -

ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर घर सम्पर्क

देवास 14 अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार में भाज जजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सोलंकी का जनसम्पर्क लगातार चल रहा है। इसी के साथ 14 अप्रैल, रविवार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माता टेकरी शंखद्वार से देवास शहर में घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद किया । लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 20 दिन पूर्व होली उत्सव के समय से ही देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली विधानसभाओ से जुड़े शहरो, कस्बो एवं गांवो में सघन जनसम्पर्क करते हुए श्री सोलंकी मोदी की राम राम पंहुचा रहे है। जनता जनार्दन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गये 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने एवं क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को सहेजते, संवारते हुए सर्वांगीण विकास के लिये लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने का आग्रह कर रहे है। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मजयंती के दिन 14 अप्रैल को श्री सोलंकी ने प्रात: 9.30 बजे से सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के गांव दुदलई से प्रारंभ होकर गांव हरनावदा फाटा, खेड़ा फाटा, खजुरिया कंका, लोंदिया, गंधर्वपुरी, बेराखेड़ी फाटा, खेरिया जागीर, देहरिया व दुंगनी फाटा, कुमारिया बनवीर, पटारिया नजदीक फाटा, मुरम्या, पाड़ल्या मोहबा, खुंटखेड़ा, मलपुरा, जोलाई, घिचलाई, पीपलरावां आदि स्थानो पर तुफानी जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होने कई स्थानो पर जनसभा को भी सम्बोधित किया। श्री सोलंकी के जनसम्पर्क के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता करीब एक माह से लोकसभा क्षेत्र से जुड़े गांवो, कस्बो, शहरो में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारो में पत्रक वितरण करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे है। रविवार को शाम 5.30 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवास शहर में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद करते हुए भाजपा के झंडे एवं प्रधानमंत्री मोदी, सांसद श्री सोलंकी के कटआऊट, बेनर लेकर देववासिनी पर्वत टेकरी के शंखद्वार के समीप एकत्रित हुए। मॉ तुलजा भवानी, चामुण्डा माता का आशीर्वाद लेते हुए ढोल धमाके के साथ आतिशबाजी करते हुए शहर के वार्ड क्रमांक 28, 29 में घर घर सम्पर्क किया। घर घर सम्पर्क के दौरान सर्वश्री दिलीप जाधव, महेश चौहान, हरिसिंह धनगर, पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, शशिकांत यादव, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, बंटी मागरोलिया, मनोज गर्ग, रितेश पांडे, मनीष दांगी, बसंत चौरसिया, लक्की मक्कड़, रितेश उपाध्याय, शुभम पंवार, गोपाल खत्री, शुभम जाधव, जयेश पड़ियार, अतुल शर्मा, सुभाष मंडलोई, सोनू परमार, प्रतीक सोलंकी, पंकज सोनी, ऋतु सावनेर, सरोज बाला मालवीय, राजुबाई सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More