चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि देवास कैलादेवी मंदिर में मेरी गुरू मां साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां द्वारा कथा की जाना तय था जिसका उत्साह दीदी मां में भी था। सेठ मन्नुलाल गर्ग और कैलादेवी मंदिर समिति के उत्साह और कथा की व्यापक तैयारी का मैने 28 मार्च को अवलोकन भी किया था। किंतु प्रभु की मर्जी कुछ और होती है, दीदी मां का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। तब दीदी मां ने मुझेे देवास में श्रीराम कथा करने का आदेश दिया और आज मेरा सौभाग्य है कि मां कैलादेवी के श्री चरणों में श्रीराम कथा श्रवण कराने जा रही हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि दीदी मां के आशीर्वाद को प्रभु की कृपा से पूर्ण कर सकूं। पत्रकार वार्ता में सेठ मन्नुलाल गर्ग ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए बताया कि 9 अपै्रल से 23 अपै्रल तक कैलादेवी मंदिर में भव्य अनुष्ठान के साथ आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रमों में 14 अप्रैल को देश में पहली बार मां कैलादेवी का मंगल पाठ हुआ है। 80 पेज का यह मंगल पाठ मेरी पुत्र वधु अनामिका गर्ग ने 1000 से अधिक महिलाओं के साथ पूर्ण किया। समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने कथा आयोजन की जानकारी देते हुए चैत्री नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए मीडिया जगत से अनुरोध किया कि पूर्व की तरह साध्वी सत्यप्रिया जी द्वारा की जा रही श्रीराम कथा को अपने समाचार पत्र एवं ई मीडिया द्वारा जन मानस तक पहुंचाएं। प्रेेस वार्ता में प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर सहित देवास शहर के सभी पत्रकार उपस्थित थे।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More