चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद किया गया। सोमवार को अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दुसरे दिन   महांकाल कालोनी स्थित शिव मंदिर के समीप शाम 5 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भगवान शिव का पूजन अर्चन कर हाथो में भाजपा के झंडे, कटआउट एवं पत्रक लेकर फिर एक बार, मोदी सरकार एवं अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते, देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी को भारी मतो से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओ ने वार्ड क्रमांक 5 में स्थित महांकाल कालोनी, प्रताप नगर, कालुखेड़ी, वार्ड क्रमांक 31 स्थित अम्बेडकर नगर, शिमला कालोनी, भौंसले कालोनी सहित सम्पूर्ण वार्ड में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया। सम्पर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जाधव, महेश चौहान, पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा,  विजय जाट, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, रामदयाल यादव, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, बंटी मागरोलिया, मनोज गर्ग, रितेश पांडे, लक्की मक्कड़, रितेश उपाध्याय, शुभम पंवार, गोपाल खत्री, शुभम जाधव, जयेश पडिय़ार, अतुल शर्मा, सुभाष मंडलोई, सोनू परमार,  प्रतीक सोलंकी, गोलू प्रजापत, सुरेल्द्र परिहार, आशीष दबे, विशाल शर्मा, अनूज शर्मा, भोजराजसिंह ठाकुर, ऋतु सावनेर, सरोज बाला मालवीय, राजुबाई सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने बताया कि मंगलवार को वार्ड क्रमांक 30 एवं 32 में शाम 5:00 बजे से हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया जाएगा।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More