चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास15 अप्रैल (चेतना न्यूज) पैरों में भले फटे जूते हो मगर सर पर सतगुरू की कृपा होगी तोे आप महाराजा है। जहां गुरू की कृपा संत का मिलन होता है वहां अंतस का विचार बदल जाता है। गुरू कैैसा भी हो शिष्यत्व पूरा होगा तभी ज्ञान और अध्यात्म की चेतना जाग्रत होगी। गुरू की कृपा से नारायण को प्राप्त करने की दृष्टि प्राप्त होती है। सतकर्म से पुण्य उदय होता है। संतों की कृपा से ज्ञान प्राप्त होता है। जानकारी किसे से भी मिल सकती है किंतु ज्ञान सतगुरू के चरणों में बैठकर ही प्राप्त होता है। जीवन सत्संग और कथा मनोरंजन का साधन नहीं आत्मरंजन का साधन है। किसी को पाने के लिए दूर जाना पड़ता है, परंतु पाने के लिए उसे जानना पड़ता है। वह सर्व व्यापक है, आकाश दूर नहीं है जहां देखोगे वहां आकाश है। भगवान का अर्थ है भ से भूमि, ग से गगन, अ से अग्नि, वा से वायु, न से नीर ये पंच तत्व ही परम तत्व है। ये परम तत्व हमारी आत्मा में है। इसे जिसने जान लिया उसने परमात्मा को जान लिया। उस चित्त को जाग्रत करने के लिए गुरू की कृपा प्राप्त करना होेती है। भगवान राम के नाम की महिमा है कि कलि काल में जिसने राम का नाम लिया समझना वहां हनुमान मौजूद थे। भगवान का नाम व्यक्ति के कलमश को धोता है। तुलसीदास जी ने कहा है कि कलियुग केवल नाम अधारा। सतयुग में भगवान को प्राप्त करने के लिए बहुत तपस्या करना पड़ती थी तब जाकर भगवान के दर्शन की अनुभूति होती थी, किंतु कलियुग में तोे केवल भगवान का नाम स्मरण करने से ही भव सागर पार किया जा सकता है। प्रभु राम की कृपा और गुरू के आशीर्वाद तभी प्राप्त होते हैं जब प्रभु श्रीराम की कथा को श्रवण करने का सौभाग्य जागता है। यह आध्यात्मिक विचार चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीराम कथा के दौरान महान आध्यात्मिक प्रवक्ता ऋतुम्भरा दीदी मां की परम शिष्या साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर आध्यात्मिक चित्रण के साथ कहे। बालकांड में गुरू की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए आपने राम कथा के श्रवण करने वाले श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। व्यासपीठ की पूजा दीपक गर्ग, अनामिका गर्ग, जयेश गर्ग, प्राची गर्ग, हितेष गर्ग एवं परिवार ने की। साध्वी सत्यप्रिया का स्वागत संयोजक रायसिंह सेंधव, रमण शर्मा, देवकृष्ण व्यास, वीणा महाजन, पिंकी पंवार, विनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल इंदौर, नितिन गुप्ता, सौरभ सचान, दिनेश सांखला ने किया। कथा के एक दिन पूर्व कैलादेवी मंदिर चौराहा एबी रोड पर साध्वी सत्यप्रिया दीदी का भव्य स्वागत कर मंदिर समिति एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य कलश यात्रा के साथ कैलादेवी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More