चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के पर्व पर कथा प्रसंग में राम जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें देश की महान आध्यात्मिक प्रवक्ता राम मंदिर निर्माण के नीव की पत्थर साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां ने कथा सभा में वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर राम भक्त एवं श्रोताओं कोे राम जन्म महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ राम राज्य स्थापित किया है। जब तक सनातन है, तब तक मेरे प्रभु राम है। आज प्रभु श्रीराम के मस्तक पर सूर्य ने हस्ताक्षर कर यह सिद्ध कर दिया कि भारत में राम राज्य का उदय हो चुका है। साथ ही कथा आयोजक मन्नुलाल गर्ग की अपार आस्था को साधुवाद देते हुए कैलादेवी मंदिर समिति और आयोजकों के प्रति क्षमा व्यक्त करते हुुए कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं नहीं आ पाई पर भविष्य में मैं देवास जरूर आउंगी। साध्वी सत्यप्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी राम भक्त सत्यप्रिया की कथा से मंत्र मुग्ध हो रहे है यह मेरे लिए गौरव की बात है। राम कथा में प्रभु श्रीराम के अवतार का वर्णन करतेे हुए व्यासपीठ से साध्वी सत्यप्रिया ने माता पार्वती द्वारा भगवान शंकर से श्रीराम कथा श्रवण करने का वर्णन बड़ी ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। आपने कहा कि निर्गुण और सगुण एक ही हैं। निर्गुण का एक स्वरूप नहीं होता, सगुण का होना बिना कारण नहीं होता। धरती पर जब भी पाप बढ़ता है धर्म और धैर्य की हानि होती है तब सज्जनों की पीड़ हरने के लिए हरि अवतार लेते हैं। राम अवतार के अनेक कारणों का वर्णन करते हुए कहा कि जब नारद जी को काम देव का जीतने का अहंकार आ गया था तब भगवान विष्णुु ने उनके अहंकार और मोह को नष्ट करनेे के लिए उन्हें वानर रूप प्रदान किया था। नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को श्रापित करने का भी कारण है प्रभु राम का अवतार। धर्म सत्य पर टिका है किंतु परिस्थिति वश असत्य बोलकर धर्म की रक्षा करने का जब सवाल खड़ा होता है तोे असत्य भी धर्म सत्य है। गाय के दर्शन से गरीब को भी दरिद्रता नहीं आती। राम अवतार पर मनु और श्रृत्रुपा से बनी मान सृष्टि का आपने आध्यात्मिक वर्णन किया। आपने कहा कि तीर्थ क्षेेत्र में पवित्र आत्माएं होती है। इसलिए तीर्थो में जाने के बाद आप उन भावों कोे लेकर आए कि आपका घर तीर्थ बन जाए। कथा प्रसंग में जीवन कल्याण के अनेक सूत्रों को सरलता से व्यक्त करते हुुए आपने श्रोताओं को बांधे रखा। साथ ही भजनों की सुंदर प्रस्तुति से कथा को आनंदमय बनाया। राम महोत्सव की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण द्वारा रामलला की लिखी गई आरती के साथ प्रभु राम की आरती हुई।आरती में विशेष रूप सेे राजेश यादव, शैलेन्द्रसिंह राजपूत, राजेश खत्री, डॉ. डी.पी.श्रीवास्तव, कमल बर्डिया, विनोद महाजन, हरीश मंगल, महेन्द्र कराड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। व्यासपीठ की पूजा विनोद महाजन ने सपरिवार के साथ की। कथा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More