चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती आज देवास नगर के समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया। महावीर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशीयां मनाते हुए श्रद्धालु नौजवान झूूमते- नाचते चल रहे थे। चांदी के सुसज्जित रथों में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी नगर भ्रमण पर विशाल शोभा-यात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौडे चले आये। शोभा यात्रा मार्ग में महावीर स्थानकवासी संघ ने प्रभु महावीर के जीवन चरित्र पर नयनाभिराम जीवंत झांकी की सराहनीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर  शोभायात्रा का मार्ग में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
 विशेष आकर्षण के रूप में  लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जैन समाज की ओर से अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई। मतदान करने का आव्हान संदेश देते हुए समाज की महिलाएं मातृशक्ति एवं बालिकाएं अपने दो पहिया गाड़ी पर विशेष परिधान से सुसज्जित होकर हाथों में मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारों से लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। जैन समाज के इस प्रयास के सभी ने खूब प्रशंसा की।
विस्तृत  जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सूत्रधार भरत चौधरी ने बताया कि इस विशाल आयोजन में समिति के अध्यक्ष विजय जैैन, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी सचिव संजय कटारिया एवं पदाधिकारी अतुल जैन, मनीष जैन कायथावाला, मुकेश चौधरी , विशाल जैन , नितिन जैन मानव,पारस जैन,  रिंकेश जैन, पंकज चौधरी, पारस जैन इटावा, निलेश जैन, विकास जैन ने सहयोग प्रदान किया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  एवं प्रेरक नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई । नगर के सभी जैन मंदिरों में अनेक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने अपने निवास स्थान पर केशरिया एवं जैन ध्वज फहराये तथा दीपक जलाये। साथ ही सभी जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
आकर्षक शोभायात्रा का नजारा
मुख्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा प्रात 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ  मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नवयुवक एवं नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। विशाल जनसमुदाय को समाहित किये हुए यह शोभायात्रा अनेक आकर्षणों से सुसज्जित थी।  सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामें चल रहा था। महावीर स्वामी के जीवन चरित्र की नयनाभिराम झांकी ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नवयुवकों में अपूर्व उत्साह था, जो देखते ही बनता था। बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाओं की विशाल संख्या मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी । इसके बाद चांदी के सुसज्जित रथ में विराजमान थे प्रभु महावीर स्वामी। भगवान की एक झलक पाने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई थी। सम्पूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार एवं भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं का विशाल समूह मंगल गीत गाते हुए चल रहा था। समाज के सभी भजन गायको ने सम्मिलित रूप से प्रभु के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति चलित वाहन के माध्यम से दी। प्रभु के भक्ति पूर्ण गीतों ने नगर वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शोभायात्रा वर्धमान जैन स्थानक, श्री आदेश्वर मंदिर ,श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर मंदिर, श्री चन्दाप्रभु मंदिर एम.जी. रोड़, श्री चन्दाप्रभु माणिभद्र मंदिर, जवाहर चौक होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। श्रमण संस्कृति सदन में श्री जी का अभिषेक हुआ। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इन स्थानों पर हुआ अन्नदान
शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात् हामूखेड़ी एवं इटावा कुष्ठधाम , अंधशाला एवं वृद्ध आश्रम पर भोजन वितरित कर अन्न दान किया । मंडी धर्मशाला में  स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया।  स्वामी वात्सल्य, नवकारशी एवं अन्नदान में समदडिया परिवार ने विशेष लाभ प्राप्त किया। साथ में नगीन भाई मीनाक्षी बहन सोलंकी,नरेश जावंतराव भण्डारी, अरविंद इंद्रजीतसिंह चौधरी , दिलीप पुखराज दोषी एवं डॉ. प्रमोद मनीषा बापना ने भी लाभ लिया। संचालन भरत चौधरी ने किया। अतिथियों का स्वागत अजय संघवी एवं राकेश तरवेचा ने किया। आभार पूर्व अध्यक्ष दीपक जैन आगरवाला ने माना।
ये थे विशेष अतिथि इस भव्य कार्यक्रम के
  समारोह में मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, सांसद उम्मीदवार महेन्द्रसिंह सोलंकी, राजेन्द्र मालवीय, संघ जिला प्रचारक राहुल भौमिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, मनोज राजानी, रेखा वर्मा, शरद पाचुनकर, रायसिंह सेंधव, बहादुुर मुकाती, मनीष सेन, ओम जोशी, शशिकांत यादव, मिलिंद सोलंकी, विमल शर्मा, सचिन जोशी, रामेश्वर जलोदिया, संजय दायमा, अशोक कहार, सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग में नगर सुरक्षा समिति, सामाजिक समरसता मंच, मॉं चामुण्डा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल,नगर कांग्रेस कमेटी,पार्श्वनाथ नवयुवक मण्डल, विजय जैन मित्र मंडल, शंखेश्वर पार्श्वनाथ ट्रस्ट मंडल, महावीर मण्डल, संस्था गौरवमयी, गौतम ग्रुप, माणिभद्रवीर मण्डल, जैन युथ फेडरेशन, भारत विकास परिषद, गोल्डन क्लब, किराना व्यापारी एसोसिएशन, इकरा पब्लिक स्कूल, प्रेस क्लब, शिव शक्ति सेवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, अग्रवाल समाज, कल्पवृक्ष गु्रप जैन स्थानक, मनकामनेश्वर सेवा समिति, अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी समाज, सिन्ध हिन्दू पंचायत, सिक्ख समाज गुरूसिंघ सभा,आदेश्वर नवयुवक मंडल,  मिलन ग्रुप, सतपथ गु्रप, सार्थक ग्रुप, भारत तिब्बत समन्वय संघ, जिला केमिस्ट एसोेसिएशन, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, स्वर्णकार समाज, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन,खाटू श्याम सेवा समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पुस्तक एवं स्टेशनरी एसोसिएशन, वर्धमान स्थानकवासी संघ, चन्दाप्रभुजी नवयुवक मंडल, देवास प्रापर्टी ब्रोकर एसोएिशन, संस्था कृपालु, संस्था समर्थ सारथी,  आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
संस्थाओ के प्रति किया आभार व्यक्त
महावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन मामा एवं विलास चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, प्रेस जगत एवं सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा श्रद्धालु जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।          
 


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More