चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के लिए ऊर्जा की भूमि -

डॉ यादव मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

देवास 22 अप्रैल( चेतना न्यूज) स्वातंत्र्य वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्री खेड़ापति मंदिर में दर्शन कर भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी वहां से नामांकन दाखिल करने के लिए शाजापुर को रवाना हुए। उनके पीछे-पीछे सेकडो वाहनों के लम्बे काफिले के साथ देवास से उनके समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता जुड़ते चले गए। श्री सोलंकी के काफिले में मार्ग के टोंककला, चिड़ावद, मक्सी, कनासिया से भी वाहनों में सवार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होते गए। शाजापुर में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शुजालपुर विधायक उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, लोकसभा प्रभारी बहादुर मुकाती, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद की उपस्थिति में श्री सोलंकी ने शाजापुर जिलाधीश कार्यालय मे जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजू बाफना को नामांकन जमा किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात शाजापुर के प्राइवेट बस स्टैंड पर आयोजित सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में कहीं भी चले जाओ और कहो कि मैं राम और कृष्ण की धरती से आया हूं तो लोग समझ जाते हैं कि यह भारत से आऐ है और कांग्रेसियों को अपने ही देश में राम के जन्म के स्थान के बारे में सबूत चाहिए थे। भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेसी आज तक भी प्रभु श्री राम के मंदिर में दर्शन करने अयोध्या नहीं गए है। हमने सदैव कानून का सम्मान किया लेकिन इंदिरा गांधी ने अपना चुनाव शून्य घोषित होने पर देश में आपातकाल लगाया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर की धरती जगन्नाथ राव जोशी, शालिग्राम जी तोमर एवं संतोष त्रिवेदी और माखन सिंह चौहान जैसे सपूतों की कर्मभूमि रही है। यहां पर लोग संगठन की परिभाषा सीखने के लिए आते हैं महेंद्र सिंह सोलंकी जी भाग्यशाली हैं जिन्हें इस धरती पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र भाजपा का परंपरागत गढ़ रहा है यहां पर संगठन गढ़ने वालों ने जन्म लिया है मुख्यमंत्री श्री यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रही लेकिन कभी गरीबी मिटा नहीं सकी और कांग्रेस का शहजादा कहता है कि एक झटके में गरीबी को हटा दूंगा। जनता इनके झूठे नारों को खूब समझती है। श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 29 में से 29 लोकसभा की सीट जीतने जा रही है कांग्रेस एक सीट पर तो मैदान छोड़कर भी भाग गई है। कांग्रेस ने जैसा बोया वैसा ही कांग्रेस काट रही है। अल्पसंख्यकों को मोदी जी के नाम से हमेशा डराया जाता है जबकि सबका साथ और सबका विकास की सोच रखने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राज में 2014 के बाद से किसी का भी अहित नहीं हुआ है। श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अलग से कृषि महाविद्यालय खोलने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सभी महाविद्यालय में ही कृषि विभाग की स्थापना की जाएगी। यह फैसला हमारी सरकार ने कर लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शाजापुर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करके रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे साथ ही आगर सुसनेर क्षेत्र की भी समुचित चिंता करके उनका विकास भी किया जाएगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों का भी समुचित विकास होगा इसके लिए केवल धर्मस्य विभाग ही नहीं बल्कि मंत्रिमंडल की उच्च स्तरीय समिति भी बना दी गई है जो आने वाले समय में कार्य प्रारम्भ करेगी। लोकसभा क्षेत्र मे किये 25 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य -सोलंकी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाई, ट्रिपल तलाक के लिए कानून लाए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राम राज्य की स्थापना की। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और उनका मानना है कि देश में सिर्फ चार ही जातियां हैं युवा,महिला गरीब और अन्नदाता और इन चारों के समग्र विकास से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। श्री सोलंकी ने बताया कि शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्य हुवे हैं और डबल इंजन की सरकार मिलकर देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में और तेज गति से विकास के कार्य करेंगी। श्री सोलंकी ने कहा कि डॉक्टर मोहन यादव की दूरदर्शिता से पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का सबसे बड़ा लाभ देवास- शाजापुर को होने जा रहा है। इसके लिए मैं शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं। श्री सोलंकी ने सभी उपस्थित जन समुदाय तक मोदी जी की राम-राम भी पहुंचाई। (कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल) भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में देवास लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य उमेश टेलर ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व विधायक रमेश दुबे के पुत्र नवीन दुबे सहित देवास के पूर्व पार्षद अजीत भल्ला,अंशुल हुरकट, सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह गुर्जर,श्याम सिंह पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। (यह रहे उपस्थित) मंचासीन अतिथियों मे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा संत श्री 1008 नर्मदानंद जी महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जगदीश अग्रवाल,लोकसभा प्रभारी बहादुर मुकाती, शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, देवास जिलाध्यक्ष राजू खंडेलवाल, आगर जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद,कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, विधायक मनोज चौधरी, आगर विधायक मधु गहलोत,आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, लीलाबाई अटेरिया, सोनू गेहलोत,पंकज वर्मा,संतोष बराडा,विजय सिंह बेस, मनीष सोलंकी, राजेश यादव,किरण सिंह ठाकुर, प्रेम जैन,अशोक कविश्वर,बबीता परमार, सहित बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया। आभार विधानसभा संयोजक किरण सिंह ठाकुर ने माना।


Share News

सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तलोद एव जामगोद के बीच हुई लुट का खुलासा सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के साथ लूट करने वाले 06 आरोपी
Read More

सांसद श्री सोलंकी ने देव दर्शन कर लिया कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा

देवास 16मई (चेतना न्यूज)शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं उत्साहपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के उपरान गुरुवार प्रात: सांसद
Read More

देवास से मनोज राजानी को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में AICC पर्यवेक्षक नियुक्त

देवास 14 मई( चेतना न्यूज)केंद्रीय नेतृत्व ने देवास जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में दी बड़ी
Read More

डॉ शिवेंद्र मिश्रा बने प्रभारी सीएमएचओ देवास किया पद्भार ग्रहण

देवास 01 मई( चेतना न्यूज)2024 देवास सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके 30 मई 2024 को सेवानिवृत होने पर डॉ शिवेंद्र मिश्रा को
Read More

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ , 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ - 11 पवित्र नदियों के जल से निकाली कलश यात्रा काशी सहित अन्य
Read More

राजेश सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

देवास 2 मई (चेतना न्यूज)टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन, सतीश
Read More

हर घर संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है घर घर सम्पर्क

देवास 1मई (चेतना न्यूज)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में
Read More

2 से 8 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

देवास 30 अप्रैल (चेतना न्यूज)यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है।
Read More

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More