नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भागीदारी सुनिश्चित करें देवास

Aug 23, 2024 - 18:34
 0  3
नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भागीदारी सुनिश्चित करें देवास
नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भागीदारी सुनिश्चित करें देवास
नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भागीदारी सुनिश्चित करें देवास

सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त करने प्राणप्रण से जुट जाएं कार्यकर्ता - सतीश उपाध्याय

देवास 23अगस्त( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने देवास के श्याम गार्डन इटावा में आयोजित संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी तरह देवास जिला संगठन ने नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी प्राणप्रण से कार्य में जुट जाएं। देवास में संगठन पर्व के दौरान सबसे अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शीर्ष पर आकर रिकार्ड बनाएं। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में देवास जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में हर गांव में प्रत्येक कार्यकर्ता पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। मैं भी संगठन पर्व के तहत प्रवास करूंगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से नए सदस्य बनाकर भारत माता की सेवा करने में जुट जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। संगठन की मजबूती से ही अब लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। इसलिए संगठन को और मजबूत करने के लिए संगठन पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता प्रयास करें। सतीश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी 29 सीटें और 2023 के विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतकर इतिहास बनाया है। पार्टी कार्यकर्ता हर लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम हैं। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा तय किए गए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्य राज्यों के लिए मध्यप्रदेश मॉडल बनेगा। पंच से लेकर पार्लियामेंट तक बैठे सब कार्यकर्ता देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज पंच से लेकर पार्लियामेंट में बैठे सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन की अपने कार्यों और संगठन शक्ति के कारण देश-दुनिया में चर्चा होती रहती है। हमें सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है, उसे प्राप्त कर देश भर में पहले नंबर पर रहना है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के पहले घंटे से इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करना है। 25, 26 और 27 अगस्त को मंडल स्तर की तथा 28 और 29 अगस्त को शक्ति केंद्र स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जाना है। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत 31 अगस्त को जिले के सभी बूथों पर ऐसी ही कार्यशालाएं आयोजित की जाना सुनिचित करें। सदस्यता अभियान में भी मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है, जिसके लिए आप सभी को महती भागीदारी है। वहीं उन्होंने कहा कि अपने आदर्शों और जीवन मूल्यों से अटल जी ने कभी समझौता करना स्वीकार नहीं किया। हम सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने वाजपेयी को साक्षात देखा है। आने वाली पीढियां उनके बारे में केवल पुस्तकों में ही पढ़ पाएंगी। उन्होंने केवल एक वोट से अपनी सरकार गंवाना मंजूर किया, लेकिन विचारधारा से समझौता करना गंवारा नहीं किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिले भर में तीन लाख नवीन सदस्य बनाने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि देवास जिले में 3 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी अक्टूबर माह तक इस अभियान के लक्ष्य को कार्यकर्ता को प्राप्त करना है। इस अवसर पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा, जिपं अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया सहित पूर्व जिपं अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार नरेंद्र सिंह राजपूत महापौर गीता दुर्गेश अग्रवालभाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, पोपेन्द्रसिंह बग्गा माया पटेल महेश पाटीदार सहित जिला कोर ग्रुप, पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले जिला व उसके ऊपर के समस्त पार्टी, मोर्चा , प्रकोष्ठ व विभाग की पदाधिकारी, सदस्यता अभियान की जिला टोली, सदस्यता अभियान की मंडल टोली सहित सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक, मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला टोली के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया और आभार सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मनोहर सिंह पवार ने माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow