भाजपा जिला संगठन की कार्यशाला 23 को प्रदेश सह प्रभारी व उपमुख्यमंत्री होंगे कार्यशाला में शामिल

Aug 22, 2024 - 18:25
 0  24
भाजपा जिला संगठन की कार्यशाला 23 को  प्रदेश सह प्रभारी व उपमुख्यमंत्री होंगे  कार्यशाला में शामिल

देवास 22 अगस्त (चेतना न्यूज)आगामी संगठन पर्व की तैयारी की दृष्टि से एक अति महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को प्रात: 11:00 बजे श्री श्याम गार्डन , इटावा , उज्जैन रोड, देवास पर आयोजित गई है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जी, मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा , उज्जैन संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती जी तथा जिले के प्रभारी रघुनाथ सिंह जी भाटी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा l बैठक में जिला कोर ग्रुप, पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले जिला व उसके ऊपर के समस्त पार्टी, मोर्चा , प्रकोष्ठ व विभाग की पदाधिकारी, सदस्यता अभियान की जिला टोली, सदस्यता अभियान की मंडल टोली, माननीय सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम पार्षद, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्री, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक, मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला टोली के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow